Ayodhya News: CM Yogi की इच्छानुसार होगा अयोध्या जंक्शन का नया नाम, रेलवे ने जारी किया आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छा अनुसार रेलवे ने अयोध्या रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का फैसला किया है। अब यह अयोध्या धाम स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने दो दिन पहले निरीक्षण के दौरान अयोध्या धाम स्टेशन नाम रखने की इच्छा जताई थी। इसके बाद ही ये फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरीक्षण के लिए अयोध्या दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने रेलवे के अधिकारियों से स्टेशन का नाम अयोध्या धाम करने की बात कही थी। जिसके बाद बुधवार को रेल मंत्रालय ने अयोध्या जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या धाम जंक्शन करने का आदेश जारी किया है।

आपको बताते चलें कि इससे पूर्व सांसद लल्लू सिंह की पहल पर रेलवे ने फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट किया था। वहीं इस बार भी सांसद ने पुष्टि करते हुए कहा कि अयोध्या जंक्शन को अब अयोध्या धाम जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। उधर, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को करेंगे। इसी दिन उद्घाटन उड़ान अयोध्या और दिल्ली के बीच शुरू होंगी।












Click it and Unblock the Notifications