Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रेलवे विभाग ने 'खोदा पहाड़ निकली चुहिया', 41 हजार में दबोचा 1 चूहा, जानिए 3 साल में कितने लाख खर्च?

एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी "खोदा पहाड़ निकली चुहिया", लेकिन यह बात सच होती तब दिखी जब असलियत में ही पहाड़ जितना पैसे का ढेर खर्च हुआ और हाथ लगी केवल चुहिया। बात रेलवे विभाग की है, जहां अफसरों ने लाखों रुपए खर्च कर के कुछ दर्जन चूहे दबोचे हैं। पूरा मामला तब खुला जब एक जागरूक नागरिक ने RTI लगाकर तथ्य हासिल करे।

दरअसल, आपने अक्सर रेलवे स्टेशनों और प्लेटफार्मों पर मोटे-मोटे चूहे इधर उधर भागते देखें होंगे। इन चूहों के कारण यात्रियों और रेलवे को हर साल काफी नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए रेलवे इन चूहों को मारने का ठेका जारी करता है। पिछले कुछ समय से उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में चूहा पकड़ने का ठेका सेंट्रल वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को दिया गया था। बीते तीन सालों से यही कंपनी चूहे पकड़ रही थी।

Railway department spent Rs 69 lakh in 3 years and caught 168 rats

69 लाख रुपए में पकडे 168 चूहे
इसी बीच चंद्रशेखर गौड़ नाम के एक व्यक्ति ने RTI लगाकर इसका ब्यौरा मांग लिया। विभाग द्वारा जब इसका जवाब चंद्रशेखर गौड़ के पास पहुंचा तो उनके होश उड़ गए। पहले तो उन्हें गुस्सा आया लेकिन फिर हंसी भी छूट गई। इसमें लिखा था कि 3 साल में रेलवे विभाग ने चूहे पकड़ने में 69 लाख रुपए खर्च कर 168 चूहों को पकड़ा है।

एक चूहा पकड़ने में लगे साढ़े छह दिन
हैरान हो गए न आप भी? अब अगर इस आंकड़े को साधारण तरीके से समझा जाए तो हर साल लखनऊ मंडल ने चूहों को पकड़ने पर 23.2 लाख रुपए खर्च किए। यानी एक चूहे को पकड़ने में 41 हजार रुपए खर्च किए हैं। दूसरे तरीके से समझें तो 1095 दिन में अधिकारियों ने 168 चूहे पकड़े, मतलब ठेका कंपनी ने एक चूहा पकड़ने में करीब साढ़े छह दिन का समय लिया।

वायरल हो गई सूचना
उधर, इस RTI से प्राप्त सूचना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोगों का कहना है कि चूहे पकड़ने में पैसा पानी की तरह बर्बाद हुआ और इसको लेकर विभाग में सभी जिम्मेदार लोगों ने अपनी आंख बंद रखी। यह सीधा-सीधा अधिकारीयों की कामचोरी और भ्रष्टाचार का मामला है।

तीन सालों में लाखों की बर्बादी
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने साल 2021 में 45 चूहे पकड़े। उसके लिए प्रति चूहा 51 हजार रुपए का खर्च आया। साल 2022 में 40 चूहे पकड़े गए और इसके लिए 57,900 रुपए का खर्च आया। इस मामले में रेलवे अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। स्तिथि यह है कि अब अधिकारीयों से जवाब देते नहीं बन रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+