गोरखपुर कांड के बाद बीआरडी पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी और गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे, वहां उन्होंने मरीजों से मुलाकात की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर के दौरे पर

गोरखपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज गोरखपुर पहुंचे हैं, यहां जिस तरह से पिछले दिनों ऑक्सीजन की कमी से दर्जनों बच्चों की मौत हो गई, उसके बाद राहुल गांधी पहली बार यहां के हालात का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान राहुल गांधी उन तमाम परिवारों से मिल रहे हैं जिन्होंने अपने बच्चों को अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से खो दिया है। वह गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज भी पहुंचें और यहां लोगों से मुलाकात की।

rahul gandhi

पांच बार के सांसद पर कुछ नहीं किया योगी आदित्यनाथ ने

राहुल गांधी के साथ राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत तमाम कांग्रेस के नेता उनके साथ मौजूद रहे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे पर गुलाम नबी आजाद ने कहा योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लगातार पांच बार के सांसद हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अस्पताल के लिए कुछ नहीं किया।

राहुल पर योगी आदित्यनाथ ने साधा निशाना

एक तरफ जहां राहुल गांधी और गोरखपुर में हैं तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गोरखपुर में हैं। उन्होंने गोरखपुर में स्वच्छ यूपी और स्वस्थ्य यूपी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि दिल्ली में बैठे युवराज को सफाई का महत्व कहां समझ आएगा।

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार ने मेडिकल शिक्षा पर की 50 प्रतिशत की कटौती

20 साल से लड़ रहा हूं इंसेफिलाइटिस से

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ भारत और स्वच्छ भारत की परिकल्पना प्रधानमंत्री ने की थी और उनके सपने को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और गंदगी की राजनीति को खत्म करना होगा, सभी के सहयोग से ही यूपी में भाजपा की सरकार बनी है। मैं पिछले 20 सालों से इंसेफिलाइटिस से लड़ रहा हूं और इसे खत्म करने के लिए सफाई सबसे अहम है। हम इंसेफिलाइटिस को खत्म करने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+