सोनभद्र में पीएम पर बरसे राहुल, 50 परिवारों का कर्ज माफ किया

सोनभद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष अभियान शुरु करेंगे।

सोनभद्र। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोनभद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री अमीरों का कर्ज माफ करते हैं लेकिन गरीबों की उन्हें फिक्र नहीं है, पीएम चुनिंदा 50 लोगों के लिए देशभर के गरीबों को लाइन में लगा देते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों का आलू कम दाम में खऱीदा जाता है औऱ आलू का चिप्स महंगा बिकता है, लेकिन पीएम को इसकी फिक्र नहीं है।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि जब केंद्र में हमारी सरकार थी तो किसानों ने हमसे कर्ज माफ करने को कहा था और हमने 70 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था, लेकिन जब कुछ दिनों पहले प्रदेश के किसानों के कर्ज माफी की बात करने गया तो पीएम के मुंह से एक शब्द नहीं निकला औऱ चुपचाप बैठे रहे। राहुल गांधी ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार आने पर हम इस बात का विशेष खयाल रखेंगे कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार मिले और किसानों का जीवन बेहतर हो, हम युवाओं को रोजगार देने के लिए विशेष कदम उठाएंगे, हम उन्हें कर्ज देंगे ताकि लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिले।

इसे भी पढ़ें- हमने कभी पीएम से बिजली का तार छूने को नहीं कहा- अखिलेश यादव

प्रदेश में युवाओं को रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हम युवाओँ को उनके क्षेत्र की विशेषता के आधार पर उद्योग लगाने के लिए कर्ज देंगे, इसके बाद यहां बनने वाली चीज को हम मेड इन सोनभद्र, मेड इन कानपुर के नाम से लोगों तक पहुंचाएंगे, जिससे यहां के युवाओं का जीवन बेहतर हो सके। मैंने अखिलेश यादव को हर जिले में मुफ्त कोचिंग सेंटर खोलने की सलाह दी है ताकि अधिक से अधिक बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और युवाओं को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि पहली बार कांग्रेस और सपा मिलकर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है और हम सरकार बनाने जा रहे हैं। हमने फैसला किया है कि प्रदेश को अगले पांच साल में बदलकर रख देंगे। पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पीएम ने कहा था कि वह दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन वह अपना वायदा पूरा नहीं कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+