रायबरेली में राहुल गांधी की मुसीबत बढ़ी! काफिला रोका, BJP का हंगामा- 'PM मोदी की मां को गाली दी, माफी मांगो'

Raebareli Rahul Gandhi Convoy Stopped: कांग्रेस के दिग्गज नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रायबरेली दौरे के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बुधवार (10 सितंबर 2025) को उनके काफिले को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर रोक लिया और 'राहुल गांधी वापस जाओ'के नारे लगाए। यूपी सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बीजेपी समर्थकों के साथ कठवारा के पास हाईवे पर धरना दे दिया, जिससे राहुल का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया।

दिनेश प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि बिहार में राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वर्गीय मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी को देश की माताओं से माफी मांगनी चाहिए। जिन लोगों ने पीएम की मां को गाली दी, उनकी निंदा करें और उन्हें पार्टी से निकालें।'

Raebareli Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Raebareli Visit: क्या हुआ रायबरेली में?

राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे थे। वह लखनऊ से चुरुवा बॉर्डर के रास्ते जनपद में दाखिल हुए, जहां बछरावां में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। राहुल का पहला कार्यक्रम डेडौली के बटोही रिसॉर्ट में बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक था। लेकिन बछरावां से आगे बढ़ते ही उनके काफिले को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने रोक लिया।

दिनेश प्रताप सिंह और उनके समर्थक 'राहुल गांधी वापस जाओ'और 'मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान'जैसे नारे लगाते हुए हाईवे पर बैठ गए। पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ हल्की धक्का-मुक्की भी हुई।

प्रशासन ने संभाला मोर्चा

प्रशासनिक अधिकारियों ने दिनेश प्रताप सिंह को समझाने की कोशिश की और काफी मान-मनौव्वल के बाद वह धरने से हटे। इसके बाद राहुल का काफिला बटोही रिसॉर्ट पहुंचा, जहां वह कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं। हालांकि, बीजेपी समर्थक अभी भी हाईवे पर नारेबाजी करते हुए विरोध जता रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

Rahul Gandhi Statement: राहुल गांधी का बयान

रायबरेली में राहुल गांधी ने अपनी सभा में कहा, 'हमारा एक ही नारा है- 'वोट चोर गद्दी छोड़'। यह नारा पूरे देश में सच साबित हो चुका है।'हालांकि, उन्होंने बीजेपी के आरोपों पर कोई सीधा जवाब नहीं दिया।

बिहार में क्या हुआ था?

दरअसल, बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान एक मंच से पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अपशब्द बोले गए थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद बीजेपी ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया। बीजेपी का कहना है कि यह न सिर्फ पीएम की मां का अपमान है, बल्कि देश की हर मां-बेटी का अपमान है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहम्मद रिजवी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बीजेपी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव से माफी की मांग कर रही है।

सियासी जंग तेज

बीजेपी ने इस मुद्दे को बिहार विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि जनता इस अपमान का जवाब चुनाव में देगी। वहीं, कांग्रेस का दावा है कि मंच पर कोई वरिष्ठ नेता मौजूद नहीं था और यह बीजेपी की साजिश है। रायबरेली में यह हंगामा इस सियासी ड्रामे का नया अध्याय है। अब देखना होगा कि राहुल गांधी इस विवाद पर क्या जवाब देते हैं और बीजेपी इस मुद्दे को कितना आगे ले जाती है।

ये भी पढ़ें- Bihar Chunav 2025: कांग्रेस ने खोई जमीन वापस पाने के लिए शुरू की तैयारी, राहुल-प्रियंका करेंगे बड़े कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+