महिलाओं के बाद कांग्रेस की युवाओं पर नजर, राहुल और प्रियंका आज जारी करेंगे युवा-घोषणा पत्र
लखनऊ, 21 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए लुभावने वादों का दौर जारी हो गया है। सभी राजनीतिक दल अलग-अलग तरीके से जनता को अपने पक्ष में करने के लिए जतन कर रहे हैं। तो वहीं, महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र जारी करने के बाद कांग्रेस पार्टी युवाओं को साधने में जुटी है।

Recommended Video
इसी क्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज युवाओं पर केंद्रित घोषणा पत्र जारी करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और यूपी प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार 21 जनवरी को दिल्ली में संयुक्त रूस से मीडिया को संबोधित करेंगे। युवाओं के लिए बनाए घोषणापत्र में कांग्रेस पार्टी रोजगार, परीक्षा शुल्क व भर्तियों में पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर अपना नजरिया पेश करेगी।
बता दें की कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की पार्टी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ महीने पहले 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' अभियान की शुरुआत करते हुए घोषणा की थी कि विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिये जाएंगे। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 41 और उम्मीदवारों की घोषणा की। इनमें 16 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी दूसरी सूची में भी पहली सूची की तरह महिलाओं की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत है। इससे पहले पार्टी ने 13 जनवरी को 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी और उसमें 50 महिलाओं को टिकट दिया गया था।
40 फीसदी महिलाओं को देने के ऐलान के बाद से ही अन्य सियासी दलों के सामने प्रियंका गांधी ने मुश्किलें पैदा कर दी हैं। लिहाजा इस मामले में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। क्योंकि किसी भी दल ने इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को टिकट नहीं दिए हैं। इसके साथ ही प्रियंका गांधी किसानों के मामले में राज्य की योगी सरकार को लगातार घेर रही हैं और वह लखीमपुर से लेकर बुंदेलखंड तक किसानों के मुद्दे को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications