अमेठी में गरजे राहुल, कहा- मेक इन इंडिया के बब्बर शेर के मुंह से चूहे की आवाज नहीं निकलती

अमेठी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

rahul gandhi

अमेठी में राहुल गांधी ने की रैली

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान कई वायदे किए लेकिन उसे पूरा करने की जहमत नहीं उठाई।

अमेठी में विकास कार्यों को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि हम यहां पेपर मिल का प्रोजेक्ट लेकर आए लेकिन मोदी सरकार ने इसे कैंसिल कर दिया। ये प्रोजेक्ट साढ़े तीन हजार करोड़ का था। जिसमें 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने वाला था, लेकिन सब रुक गया।

ऐसे ही मेगा फूडपार्क का प्रोजेक्ट भी हम लाने वाले थे, जिससे अमेठी के किसानों की जिंदगी बदल जाती लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे भी रोक दिया। इसके अलावा ट्रिपल आईटी को नरेंद्र मोदी लेकर गए। सेंट्रल स्कूल को रोक कर रखा हुआ है। जबकि अमेठी की जनता ने कुछ गलती नहीं की।

महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव के समय उन्होंने कई वायदे किए थे। उन्होंने कहा था महंगाई कम होगी लेकिन क्या महंगाई कम हुई? दाल के दाम 200 रुपये पहुंच गए।

मोदी सरकार के मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट पर भी राहुल गांधी ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया के शेर को देखा है, बब्बर शेर के मुंह से चूहे की आवाज तक नहीं निकलती है।

मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह झूठे वायदे करते हैं। युवाओं को रोजगार देने की बात कही लेकिन किसी को रोजगार बब्बर शेर के जरिए नहीं मिला।

विदेश घूमने को लेकर पीएम पर उठाए सवाल

स्मार्ट सिटी बनाने के पीएम के ऐलान पर भी कांग्रेस उपाध्यक्ष ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आखिर स्मार्ट सिटी कहीं दिखा। किसानों का एक रुपये माफ नहीं किया जबकि उद्योगपतियों के करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह विदेश में पता नहीं कहां-कहां जाते हैं। विदेश में घूमते हैं लेकिन हिंदुस्तान में कोई विकास नहीं हो रहा। आखिर में उन्होंने अमेठी की जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस की जिताने अपील की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+