कोहरा बना काल: बच्चों को स्कूल ले जा रही गाड़ी को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, कई मासूम घायल
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबलेरी में ठंड का कोहरा काल बनकर सामने आया। यहां बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत घने कोहरे की वजह से दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे हुए। दोनों ही दुर्घटनाओं में स्कूल वाहन हादसे का शिकार बने। हादसा लखनऊ रोड पर हुआ जहां पर एनएच-30 पर बने पुल की रिपेयरिंग के कारण एनएचएआई ने एक ही पुल से आने और जाने की वाहनों को निकलने की व्यवस्था की है। यह निर्माण कार्य एनएचआई के लोग धीमी गति से कई दिनों से कर रहे हैं, जो मंगलवार को हादसे की वजह बन गया।

मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे एस एन के पब्लिक स्कूल लालगंज रोड की टाटा मैजिक नीम टीकर गांव से बच्चे लेकर स्कूल आ रही थी तभी लखनऊ रोड पर स्थित ओवर ब्रिज के ढलान के बाद घने कोहरे में एक डंपर ट्रक स्कूली टाटा मैजिक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अनंत पटेल पुत्र राजकुमार, आयुषी पुत्री राकेश ,जान्हवी पुत्री विजय कुमार, किंजल पुत्री सुशील कुमार व ड्राईवर शिव कुमार पुत्र ओंकारनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा दूसरी दुर्घटना बांदा-बहराइच राजमार्ग पर तिलेंडा गांव के पास हुई। यहां पर आर डी आर के स्कूल की टाटा मैजिक 8 बजे के लगभग तिलेंडा गांव से बच्चे लेकर राजा मऊ रोड पर स्थित आर डी आर के स्कूल आ रही थी। तभी सामने से आ रहे मौरंग लदे ट्रक ने बच्चों से भरी टाटा मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी और ट्रक टक्कर मारता हुआ सड़क किनारे खंती में पलट गया।
इस गंभीर दुर्घटना में चार बच्चे गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं जबकि रोहित पुत्र शंकर, अनुष्का पुत्री मनोज कुमार, आराध्या पटेल पुत्री आदर्श कुमार, अश्मित पटेल पुत्री आदर्श कुमार और ड्राइवर अभिषेक पुत्र अमर कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों दुर्घटनाओं के गंभीर रुप से घायल बच्चों और ड्राइवर को सीएचसी बछरावां में प्राथमिक चिकित्सा के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुँचे बच्चो को देखने जिला अधिकारी पहुँचे व डॉक्टरों को घायलों उचित इलाज करने के निर्देश दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications