राज्यसभा उम्मीदवार राधा मोहन दास ने योगी को बताया दयावान, कहा- विपक्ष को 5 सीटों पर जीतने का दिया अवसर

लखनऊ, 30 मई: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के तहत दस जून को मतदान होना है। बीजेपी ने भी राज्यसभा उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ योगी के लिए सदर सीट छोड़ने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक राधामोहन दास अग्रवाल ने साफतौर पर कहा कि योगी और मेरे बीच में मतभेदों को लेकर जो खबरें सामने आयी थीं वह मीडिया की उपज थी। योगी काफी दयावान नेता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से बातचीत के बाद ही हमने अपनी सीट छोड़ दी थी। मैंने तब भी कहा था कि संगठन जिस तरह मेरा उपयोग करना चाहेगा करेगा। अब पार्टी ने मुझे राज्यसभा का टिकट दिया है तो मैं वहां पहुंचकर देश के निर्माण में अपना योगदान दूंगा।

Recommended Video

    राज्यसभा उम्मीदवार राधा मोहन दास ने योगी को बताया दयावान
    राधामोहन दास

    गोरखपुर सदर सीट से लगातार चार बार विधायक रहे राधामोहन दास ने वनइंडिया हिन्दी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। राधामोहन दास ने कहा कि पार्टी ने राज्यसभा भेजना का फैसला किया है तो कुछ सोचकर किया होगा। यह डिमोशन तो है नहीं। यह तो प्रमोशन ही है। रही बात अपने विजन की तो राज्यसभा में पहुंचकर देश के निर्माण में अपना योगदान दूंगा।

    बीजेपी के पूर्व विधायक राधामोहन दास से यह पूछे जाने पर कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनके और योगी के बीच मतभेदों की खबरें सामने आयीं थीं, यहां तक की सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने आपको सपा ज्वाइन कर उसी सीट से लड़ने का ऑफर दिया था, इसपर राधामोहन ने कहा, '' मेरे और सीएम योगी के बीच कोई मतभेद नहीं था। यह सब मीडिया की उपज थीं। मतभेद कब थे यह तो आपको पता होगा। अखिलेश ने जो ऑफर दिया था उसके लिए मैं उनका धन्यवाद अदा करता हूं। अखिलेश ने मुझे अच्छा व्यक्ति करार दिया। उनका इशारा यही था कि आप अच्छे व्यक्ति हैं इसीलिए मैने अपनी पार्टी न छोड़ने का फैसला किया था।''

    सवाल : पार्टी आपको विधानसभा से राज्यसभा लेकर जा रही है, इसको कैसे देखते हैं,

    जवाब: राधामोहन ने कहा कि पार्टी ने मुझपर विश्वास व्यक्त किया है तो यह यूं ही नहीं होगा। पार्टी को लगता है कि मैं यहां से ज्यादा केंद्र में जाकर अपना काम कर सकता हूं तो मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं। आने वाले समय में आप देखेंगे कि राज्यसभा में मैं जनता की बातों को उठाते हुए नजर आउंगा और देश के निर्माण में अपना योगदान दूंगा। यूपी में पार्टी के लिए काम करके हमने बीए की डिग्री हासिल कर ली है अब वहां जाकर एमए की डिग्री मिल जाएगी। फिर पीएचडी भी कर लूंगा और मोदी जी के साथ मिलकर देश को और मजबूत करने का काम करूंगा।

    सवाल: बीजेपी की कार्यसमिति में लोकसभा चुनाव के लिए 75 प्लस का नारा आपकी पार्टी ने दिया है, ये मिशन कैसे पूरा होगा ?

    जवाब: योगी जी बहुत दयावान नेता हैं। वह यूपी में पूरी तरह से विपक्ष को खत्म नहीं करना चाहते हैं। इसीलिए विपक्ष को पांच सीटें जीतने का मौका दिया है। वह सभी सीटें जीतने का दावा भी कर सकते थे और जीत भी सकते हैं लेकिन उन्होंने विपक्ष को मौका दिया है कि सभी लोग मिलकर आपस में पांच सीटें बांट लें।

    सवाल: 20 सालों तक आप विधायक रहे अब आप राज्यसभा जा रहे हैं। जब आप थे तब अधिकारियों में एक खौफ होता था। वह कैसे कायम रहेगा ?

    जवाब: मैं चाहे विधायक रहूं या सांसद। अधिकारियों को तो जनप्रतिनिधियों की बात को सुनना ही होगा। अगर कोई जनप्रतिनिधि किसी तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं है, अगर वह किसी अधिकारी से अपने पर्सनल रिश्ते नहीं बनाता है तो किस अधिकारी की मजाल है कि वह जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनेगा। अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों की बात को सुनना ही होगा।

    सवाल: यूपी में विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्वांचल के कई जिलों में बीजेपी साफ हो गई थी, इसकी क्या वजह मानते हैं ?

    जवाब: इस सवाल का जवाब आपको आजमगढ़ में होने वाले लोकसभा उपचुनाव में मिल जाएगा। यदि विपक्ष में दम है तो वहां जीतकर दिखा दे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+