सेल्फी के चक्कर में 1 हजार फीट गहरी खाई में गिरा युवक, पेड़ से लटका

Recommended Video

    Maharashtra: Selfie की वजह से मरते-मरते बचा युवक, 1000 फीट गहरी खाई में गिरा | वनइंडिया हिंदी

    पुणे। लोगों में आजकल सेल्फी का क्रेज इतना हावी है कि लोग ये तक देखना मुनासिब नहीं समझते हैं कि वे कहां पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं और ये सेल्फी इनके लिए कितनी घातक साबित हो सकती है। महाराष्ट्र के लोनावला में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। लोनावाला में बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं। ऐसे ही कुछ युवकों की टीम लोनावला की वादियों में घूमने आई थी। जिसमें से एक युवक युवक सेल्फी के चक्कर में 1 हजार फीट की खाई में जा गिरा और बीच में एक पेड़ में जाकर लटक गया।

    pune man trying to click selfie fallen into ditch maharashtra

    लोनावाला की वादियों में वादियों में खो जाने का मोह और सेल्फी के क्रेज ने एक युवक को उस वक्त मुश्किल में डाल दिया। यह युवक एक हजार किलोमीटर की ऊंचाई से सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। युवक अचानक बैलेंस बिगड़ने से 1 हजार फीट की गहरी खाई में जा गिरा, लेकिन भगवान का शुक्र था की युवक खाई में एक पेड़ के सहारे लटक गया।

    सचिन लल्लन उपाध्याय इस युवक का नाम हैं, जो पुणे से अपने दोस्तों की साथ घूमने आया था। जैसे ही उसके दोस्तों को पता चला, उन्होंने तुरंत लोनावला के शिवदुर्ग रेस्क्यू को इत्तलाह किया। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर दाखिल हुई। उसके बाद रेस्क्यू टीम के नौजवान लोगों ने खाई में उतर कर उस युवक को बचाने का प्रयास किया।

    आखिरकार कड़ी मशकत के बाद उस युवक को रस्सी के सहारे ऊपर लाया गया और उस युवक की जान बचाई गई। अगर आप भी कही घूमने रहे और आप को सेल्फी लेना पसंद हैं तो सचेत रहें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+