कोलकाता, आसनसोल सहित देश के इन जगहों की राह आसान बना रहीं 145 स्पेशल ट्रेनें, देखें डिटेल

Puja Special Trains: रेलवे द्वारा दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुये पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से देश के महानगरों एवं प्रमुख नगरों के लिये 95 पूजा विशेष ट्रेनें 1351 फेरों में चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त 50 पूजा विशेष ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 1196 फेरों में चलाई जा रही हैं। इस प्रकार, पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से होकर 145 पूजा विशेष ट्रेनें 2547 फेरों में चलाई जा रही हैं। इन पूजा विशेष ट्रेनों के माध्यम से आगामी दीपावाली एवं छठ त्यौहारों में यात्रियों की यात्रा सुगम हो रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के अनुरूप रिकॉर्ड संख्या में विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।

  • पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर से देश के प्रमख नगरों कोलकाता (सियालदह-30 फेरे), आसनसोल (14 फेरे), धनबाद (22 फेरे), मुम्बई (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-132 फेरे व पुणे-130 फेरे), नई दिल्ली (20 फेरे), डिब्रुगढ़ (14 फेरे), गुवाहाटी (नारंगी-18 फेरे), जोधपुर (18 फेरे), राँची (06 फेरे) एवं वडोदरा (20 फेरे), साबरमती (12 फेरे), श्री गंगानगर (04 फेरे) आदि स्टेशनों के लिये पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त गोमती नगर से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-12 फेरे), जयपुर (खातीपुरा-14 फेरे), हैदराबाद (महबूबनगर-12 फेरे), न्यू जलपाईगुड़ी (12 फेरे) एवं सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु (36 फेरे); बढ़नी से अमृतसर (20 फेरे), आसनसोल (08 फेरे) एवं मुम्बई (बान्द्रा टर्मिनस-42 फेरे);
ner
  • बनारस से मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-40 फेरे, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-08 फेरे, मुम्बई सेंट्रल-16 फेरे), कोलकाता (14 फेरे) एवं बेंगलूरू छावनी (01 फेरा); छपरा से सूरत (उधना-20 फेरे), अमृतसर (20 फेरे) एवं जालना (28 फेरे); मऊ से अम्बाला कैंट (18 फेरे), कोलकाता (16 फेरे), सूरत (12 फेरे), मुम्बई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस-40 फेरे), जोधपुर (20 फेरे) एवं वडोदरा (26 फेरे); थावे से पटना (122 फेरे); गाजीपुर सिटी से मुम्बई (पुणे-38 फेरे); बलिया से पटना (पाटलिपुत्र-122 फेरे) एवं सूरत (उधना-06 फेरे); लालकुआँ से राजकोट (12 फेरे),
  • कोलकाता (20 फेरे), वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झाँसी (14 फेरे) एवं प्रयागराज जं. (16 फेरे); टनकपुर से अछनेरा (42 फेरे) तथा काठगोदाम से मुम्बई सेन्ट्रल (28 फेरे) इत्यादि स्टेशनों के मध्य पूजा विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी प्रकार, इस रेलवे के अन्य स्टेशनों से होकर देश के प्रमुख नगरों के लिये 50 पूजा विशेष ट्रेनें 1196 फेरों में संचालित हो रही हैं। इन ट्रेनों के संचलन से मार्गवर्ती स्टेशनों के यात्रियों को जाने/आने में काफी सुविधा हो रही है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+