राम नाम की ईंटों से बन रहे नगर निगम शौचालय को लोगों ने तोड़ा, किया बवाल

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में राम-नाम की ईंटों पर बवाल खड़ा हो गया। ईंटों पर राम लिखा हुआ था और उन ईंटों से आगरा नगर निगम शौचालय बनवा रहा था। बस इसी बात पर लोगों की आस्था पर ठेस पहुंच गई और वो इकट्ठे होकर बवाल करने लगे। लोगों ने शौचालय बना रही टीम को मौके से दौड़ा दिया और आधे बने शौचालय को ध्वस्त कर दिया।

हरीपर्वत क्षेत्र का मामला

हरीपर्वत क्षेत्र का मामला

मामला थाना हरीपर्वत क्षेत्र के वाटर वक्स चैराहे का है। लोगों की भीड़ ने सड़क को जाम कर दिया और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर तो बना नहीं पा रही है और राम के नाम की ईंटों से शौचालय बनाया जा रहा है। राम मंदिर तो कहीं दिखा नहीं शौचालय जरूर दिख रहा है, जिसका हमने विरोध किया है।

आगरा मेयर ने कहा, जांच कराएंगे

आगरा मेयर ने कहा, जांच कराएंगे

इस पूरे मामले पर आगरा मेयर नवीन जैन का कहना था कि जो हुआ वो गलत हुआ है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और ईंट भट्ठा मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे। हम ऐसी ईंट को पूरे आगरा जिले मे नहीं लगने देंगे। हम भगवान राम को पूजते हैं और इससे धार्मिक भावनाएं भड़काने का काम किया जा रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जो विरोध किया है वो सही किया है।

विरोध करने वालों ने कहा

विरोध करने वालों ने कहा

एक स्थानीय निवासी ने कहा कि हमने इस बात का विरोध किया है हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और हम भगवान श्रीराम का सम्मान करते हैं। राम नाम की ईंटों से भगवान ने लंका पर चढ़ाई करने के लिए सेतु बनवाया था और यहां पर यह राम-नाम की ईंटों से शौचालय बनवा रहे हैं, जहां लोग पेशाब करेंगे जिसका हमने विरोध किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+