प्रियंका गांधी ने कहा- अखिलेश और मायावती घर से नहीं निकले, कांग्रेस ने किया यूपी की जनता के लिए संघर्ष

लखनऊ, 10 जनवरी। उत्तर प्रदेश विधासनभा चुनाव में नई उम्मीदों के साथ उतरी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए पिछले ढाई सालों में काफी काम किया है। कांग्रेस ने जनता के मुद्दों को उठाते हुए संघर्ष किया लेकिन मायावती और अखिलेश यादव घर से बाहर नहीं निकले। पिछले दो-तीन महीने से अखिलेश यादव एक्टिव हुए हैं, कोविड में वे बाहर नहीं आए। उन्नाव, सोनभद्र समेत जहां-जहां यूपी में समस्या दिखी, कांग्रेस पार्टी मुद्दे को उठाते हुए लड़ी। कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए जेल तक गए हैं।

Priyanka said Akhilesh Mayawati was at home when congress fought for public issue

न्यूज चैनल आज तक से बातचीत में प्रियंका गांधी ने कहा कि जाति और संप्रदाय के नाम पर तो पार्टी वोट मांगते हैं लेकिन विकास, भविष्य, शिक्षा और सेहत की बात भी होनी चाहिए। कहा कि जबसे लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देते हुए महिलाओं का मुद्दा कांग्रेस ने उठाया है तबसे भाजपा, सपा, बसपा समेत अन्य पार्टियां भी महिलाओं की बात करने लगी है। कहा कि महिलाओं को सिर्फ गैस सिलेंडर देने से वो सशक्त नहीं होंगी, इसके लिए उनको रोजगार और शिक्षा का हक भी देना होगा। महिलाओं को अपनी लड़ाई खुद लड़ना चाहिए और कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

ब्राह्मणों पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में यूपी में ऐसे कई उदाहरण हैं जहां ब्राह्मणों पर जुल्म हुए हैं। भाजपा राहुल गांधी को एक्सीडेंटल पॉलिटिशियन कहती है, इस सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि ये प्रोपगैंडा है, मुझे भी भाजपा के लोग टूरिस्ट कहते हैं। मैं दिखावा नहीं करती हूं। कांग्रेस सीरियस है और लोगों के मुद्दे उठा रही है, राहुल गांधी भी यही कर रहे हैं। भाजपा प्रोपगैंडा करती है कि राहुल गांधी सीरियस नहीं हैं लेकिन उनके नेता फिर भाई को लेकर रोज-रोज टिप्पणी क्यों करते हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हम ऐसी महिलाओं को टिकट देने जा रहे हैं जिन पर अगर किसी विधायक ने जुल्म किया है तो हम कह रहे हैं कि आओ, तुम भी विधायक बनो। चुनाव लड़ने के सवाल पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी इस बारे में फैसला नहीं लिया है। कहा कि कांग्रेस नई राजनीति और नए भविष्य के लिए लड़ाई लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+