पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर हिट है Priyanka Mishra, क्या अपने देखे हैं उनके यह Video

पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर हिट हैं Priyanka Mishra, क्या अपने देखें है उनके यह Video

लखनऊ, 16 सितंबर: पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद प्रियंका मिश्रा ने उत्तर प्रदेश पुलिस से इस्तीफा दे दिया। पुलिस की नौकरी छोड़ने के बाद प्रियंका मिश्रा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। तो वहीं, प्रियंका मिश्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोवर की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। बता दें, प्रियंका मिश्रा के फॉलोवर की संख्या 51 हजार को पार कर गई है।

प्रियंका मिश्रा को है एक्टिंग का शौक

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में आईं प्रियंका मिश्रा को एक्टिंग का शौक है। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए वो वीडियो बनाती है और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। प्रियंका मिश्रा की मानें तो पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती होने से पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया था। इसी अकाउंट पर वो वीडियो डालती थी।

क्या अपने देखे है प्रियंका मिश्रा के यह वीडियो

बता दें, प्रियंका मिश्रा ने पुलिस विभाग में जॉइनिंग के बाद भी अपने वीडियो बनाना जारी रखा। इसी दौरान प्रियंका मिश्रा ने पुलिस यूनिफॉर्म में ओर बिना यूनिफॉर्म के कई वीडियो बनाए है। क्या आपने देखे है उनके यह वीडियो नहीं तो यहां देखें...

प्रियंका मिश्रा लिप्सिंग करती आ रही है नजर

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन वीडियो में प्रियंका मिश्रा लिप्सिंग करती नजर आ रही है। तो वहीं, प्रियंका मिश्रा के वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करने के साथ ही वायरल हो जाते है। वहीं, प्रियंका के वीडियो पर फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे है। बता दें, प्रियंका मिश्रा के हर वीडियो पर 80 हजार, 61 हजार से ज्यादा व्यू मिल रहे है।

प्रियंका मिश्रा को मिला म्यूजिक एल्बम का ऑफर

तो वहीं, अब प्रियंका मिश्रा के पास मुंबई से फोन आया है। फोन करने वाले कुछ लोगों ने उनसे म्यूजिक एल्बम में काम करने की बात भी है। हालांकि उन्होंने अभी किसी से हां नहीं किया है। सभी से यही कहा है कि पहले अपने परिजनों से इस संबंध में बात करेंगी। इससे पहले प्रियंका मिश्रा को एक वेबसीरीज का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर पर अपनी कोई प्रतिक्रिया अभी तक नहीं दी है।

प्रियंका मिश्रा ने कहा- सोच समझकर लूंगी फैसला

प्रियंका मिश्रा ने कहा कि वो इस ऑफर पर सोच समझकर फैसला लेंगी। हालांकि, वेबसीरीज कौन सी है और किसने ऑफर दिया, इस बारे में उन्होंने कुछ भी बताने से मना कर दिया। लेकिन प्रियंका ने कहा कि अगर उनको मॉडलिंग या एक्टिंग का अच्छा मौका मिलता है तो जरूर इस फील्ड में जाएंगी।

रिवॉल्वर के साथ प्रियंका मिश्रा का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें, प्रियंका मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम mishra123priyanka पर कई वीडियो पोस्ट किए है। रंगबाजी के दो वीडियो प्रियंका ने बनाए, यह दोनों ही वीडियो वर्दी में थे। एक वीडियो रिवॉल्वर के साथ तो दूसरा बनी रिवॉल्वर के था। लेकिन पुलिस यूनिफॉर्म में रिवॉल्वर के साथ रंगबाजी का वीडियो वायरल हो गया। जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी मुनिराज ने तत्काल प्रभाव से प्रियंका को लाइन हाजिर कर दिया था। तो वहीं, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से परेशान प्रियंका को न सिर्फ मानसिक उत्पीड़न से गुजरना पड़ा, बल्कि उन्होंने 31 अगस्त को वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) के लिए अप्लाई किया था।

जानिए कौन हैं प्रियंका मिश्रा

प्रियंका मिश्रा मूलरूप से कानपुर जिले की रहने वाली है और वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही बनीं। झांसी में प्रशिक्षण के बाद तीन महीने पहले आगरा में नियुक्ति मिली। प्रियंका मिश्रा इस वक्त आगरा जिले के थाना एमएम गेट में तैनात थीं। बता दें कि प्रियंका ने ट्रेनिंग के समय ही इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+