40 फीसदी टिकट के बाद अब महिलाओं के लिए नया दांव खेलेंगी प्रियंका गांधी, जानिए क्यों उड़ी विपक्ष की नींद

लखनऊ, 07 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले यूपी में अपनी पैर जमाने की कोशिश में जुटीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी यूपी विधानसभा चुनाव में चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान कर चुकी हैं। इसके बाद अब प्रियंका बुधवार को महिलाओं के लिए घोषणा पत्र जारी करेंगी। ऐसा माना जा रहा है कि यूपी में ऐसा पहला प्रयोग हो रहा है जब कोई पार्टी महिलओं के लिए घोषणा पत्र जारी कर रही है। प्रियंका के इस कदम पर विपक्षी दलों की निगाहें भी टिकी रहेंगी। सूत्रों की माने तो प्रियंका गांधी एक बार फिर विपक्षियों को चौंकाते हुए महिलाओं के लिए कोई बड़ा ऐलान कर सकती हैं। प्रियंका इससे पहले ही विधानसभा चुनाव में चालीस फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान कर चुकी हैं। अब प्रियंका के इस नए कदम से एक बार फिर विपक्ष की नींद उड़ गई है।

प्रियंका का महिला प्रेम उड़ाएगी विपक्ष की नींद

प्रियंका का महिला प्रेम उड़ाएगी विपक्ष की नींद

प्रियंका गांधी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पूरे राज्य के लिए अलग और महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र फाइनल कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 8 दिसंबर को यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का पहला घोषणापत्र जारी करेंगी, जो विशेष रूप से महिलाओं के लिए होगा। इसे महिला घोषणापत्र का नाम भी दिया गया है। प्रियंका गांधी बुधवार दोपहर 12 बजे लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में विशेष प्रेस वार्ता कर महिला घोषणापत्र जारी करेंगी।

विधानसभा स्तर पर चल रही कांग्रेस की तैयारी

विधानसभा स्तर पर चल रही कांग्रेस की तैयारी

प्रियंका गांधी इस समय लखनऊ में हैं और चुनाव को लेकर लगातार बैठकें कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने छह दिसंबर को घोषणापत्र समिति की बैठक के बाद महिलाओं के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया था। आज भी प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यालय में कई चुनाव समितियों के साथ बैठक की है। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि आज चुनाव को लेकर दो बैठकें हुई हैं। हर स्तर पर तैयारी चल रही है। इसकी तैयारी संगठन स्तर पर, विधानसभा स्तर पर की जा रही है। उन्होंने कहा कि कल महिलाओं का घोषणापत्र जारी किया जाएगा।

महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर बड़ा कदम- कांग्रेस का दावा

महिलाओं के सशक्तीकरण को लेकर बड़ा कदम- कांग्रेस का दावा

यूपी कांग्रेस ने कहा कि यह घोषणापत्र महिलाओं के लिए होगा और यह दस्तावेज महिला सशक्तिकरण की राह में मील का पत्थर साबित होगा. प्रियंका गांधी ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस पूरे राज्य के लिए अलग और महिलाओं के लिए अलग घोषणा पत्र बनाएगी। केवल महिलाओं के लिए घोषणाएं होंगी। कांग्रेस का महिला घोषणापत्र तैयार हो गया है, जो कल जारी होगा।

लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन चला रही हैं प्रियंका

लड़की हूं लड़ सकती हूं कैंपेन चला रही हैं प्रियंका

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रियंका गांधी का महिलाओं से विशेष लगाव है और वह लगातार उनके मुद्दों को उठाती रही हैं। कल का एलान भी महिलाओं के लिए होगा। इसमें पार्टी महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए अपनी नीतियों और योजनाओं को सबके सामने रखेगी। एक तरह से यह कांग्रेस की सरकार आने पर यूपी की महिलाओं की बेहतरी का रोडमैप होगा। प्रियंका गांधी ने पहले भी कहा था कि उनकी कोशिश की है कि महिलाओं को आगे लाकर उन्हें सशक्त बनाया जाए। ऐसा तभी संभव है जब महिलाओं की टिकटों में भागीदारी होगी।

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी कांग्रेस

विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी कांग्रेस

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस ने वादा किया है कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी। इसका मतलब यह है कि यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से करीब 160 सीटें महिलाओं के खाते में जाएंगी लेकिन क्या कांग्रेस को इतनी बड़ी संख्या में योग्य महिलाएं चुनाव में उतरने के लिए मिल पाएंगी या कांग्रेस का यह दांव पूरी तरह से सियासी है। इसका रिजल्ट तो बाद में देखने को मिलेगा लेकिन एक बात तो तय है कि इससे विरोधियों की नींद तो उड़ ही गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+