'मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट तक हैक कर रहे हैं', प्रियंका गांधी ने लगाए BJP पर गंभीर आरोप
लखनऊ, 21 दिसंबर: फोन टैपिंग के आरोपों में घिरी योगी सरकार पर कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गंभीर आरोप लगाए है। यह आरोप उस वक्त लगे है, जब उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में केवल तीन से चार महीने का समय शेष बचा है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रदेश सरकार पर उनके बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का आरोप लगाते हुए पूछा कि आपके पास कोई काम नहीं है क्या?
Recommended Video

दरअसल, मीडिया कर्मियों ने फोन टैपिंग और इनकम टैक्स विभाग के छापों के लेकर प्रियंका गांधी से सवाल किया था। जिसके जवाब में प्रियंका गांधी ने कहा, 'फोन टैपिंग छोड़िए मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक कर रहे है। इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने सवाल पूछते हुए कहा कि सरकार के पास कोई काम नहीं है क्या?' इतना ही नहीं, प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव के फोन टैपिंग के आरोपों का समर्थन किया है।
उन्होंने रविवार को कहा कि काम करने की बजाय यह सरकार कमरे में बैठकर विपक्षी दलों के फोन टैप कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार विपक्षी नेताओं को सता रही है। वहीं अखिलेश यादव की तरफ से लगाए गए फोन टैपिंग के आरोप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी जवाब आया है। मुख्यमंत्री योगी ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि कहा, 'उनकी तरफ से यह कृत्य किए जाते होंगे तो उन्हें यही लगता होगा'।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर पांच साल में आपकी संपत्ति 200 गुना बढ़ गई, इसको आप स्वीकार क्यों नहीं कर रहे? उन्होंने कहा कि इनकी बौखलाहच में 'चोर की दाढ़ी में तिनका' जैसी बात है।












Click it and Unblock the Notifications