प्रियंका के रायबरेली दौरे पर बागी विधायक अदिति सिंह का तंज, बरसाती मेढक की तरह आए हो.....

प्रियंका के रायबरेली दौरे पर बागी विधायक अदिति सिंह का तंज बरसाती मेढक की तरह आए हो.....

रायबरेली, 11 सितंबर। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रदेश में काफी सक्रियता दिखा रही है। राज्‍य में हाशिए पर पहुंच चुकी कांग्रेस पार्टी को चुनाव से पहले फिर से जिंदा करने की कवायद पार्टी ने शुरू कर दी है। इसी कवायद के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यूपी दौरे पर पहुंची हैं और अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली की भी उन्‍हें याद आ गई है। प्रियंका गांधी के रायबरेली दौरे को लेकर रायबरेली (सदर) से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने तंज कसा है।

pic

'नींद से जाग गईं?'

प्रियंका गांधी डैमेज कंट्रोल के लिए रायबरेली के दो दिन के दौरे पर बागी विधायक अदिति सिंह से पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा 'नींद से जाग गईं?' उन्‍होंने कहा जैसे ही चुनाव आता है तो इन लोगों को दुनिया भर के सारे सौदे अचानक याद आ जाते हैं। अतिदि सिंह वो ही विधायक हैं। जिन्‍होंने कुछ समय पहले ही कांग्रेस से अपने बगावती तेवर दिखाए थे। हालांकि कांग्रेस छोड़कर वो किसी पार्टी में शामिल होंगी ये अभी स्‍पष्‍ठ नहीं हुआ है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Congress खेलेगी ब्राह्मण कार्ड, CM और 3 डिप्टी सीएम का फॉर्मूला तय |वनइंडिया हिंदी

    जब जनता मर रही थी, तब काहे नहीं आईं

    अदिति सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोतले हुए कहा 'कोरोना काल में जब जनता मर रही थी, तब काहे नहीं आईं। ठीक है, हम मानते हैं कि उस समय सबकी बहुत बुरी स्थिति थी। उस वक्त एडवायजेबल भी नहीं था। कम से कम उसके तुरंत बाद आ सकती थीं। हम लोग भी अपने क्षेत्र में काम कर रहे थे और कुछ नहीं तो मरीजों को ऑक्‍सीजन सिलेंडर्स दिलवा रहे थे। जितना हो सकता है, बने हुए थे हर तरीके से।

    जनता सब भुला देगी ऐसा नहीं है ये मुमकिन नहीं

    अदिति ने कहा मैं अपनी बात नहीं कर रही मैं सबकी बात कर रही हूं। मैं स्थानीय नेताओं की बात कर रही हूं। चाहे जिस भी पार्टी के हों। आपलोग नजर ही नहीं आते हैं। रायबरेली के प्रभावशाली नेता स्‍वर्गीय अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने कहा ये लोग अब इतने अंतराल के बाद याद आ रहे है, इन्‍हें लगता कि जनता सब भुला देगी ऐसा नहीं है ये मुमकिन नहीं है।

    क्‍या प्रियंका गांधी के साथ आप मंच शेयर करेंगी ?

    क्‍या प्रियंका गांधी के साथ आप मंच शेयर करेंगी ? इसके जवाब में अदिति सिंह ने कहा 'देखिए बात डिफरेंट इन ओपिनियन है। आप ऐसे ही चुनाव पर आएं, अब वो टाइम नहीं रह गया कि चुनाव के टाइम हाथ हिलाकर चले गए। दो दिन के लिए आए नहीं, जनता के बीच में आपको रहना पड़ता है। अथाह मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा नही है कि बाकी लोगों का घर-परिवार और चीजें नहीं हैं। हमलोग भी सबकुछ छोड़कर अपनी जनता के बीच रहते हैं, मेहनत करते हैं। आप बरसाती मेढक की तरह आए हो, तो जनता सब समझ चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+