लखीमपुर कांड पर प्रियंका ने पूछा- UP में क्यों बढ़ते जा रहे अपराध?, मायावती-अखिलेश ने भी योगी सरकार को घेरा

लखनऊ, 15 सितंबर: लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की दो नाबालिग बहनों के शव पेड़ से लटके मिले हैं। दोनों बहनों के शव मिलने के पुलिस ने इस मामले में अभी तक छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अब इस मामले प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यागद, बीएसपी सुप्रीमो मायावती और शिवपाल सिंह यादव ने इस मामले में ट्वीट कर योगी सरकार को घेरा है।

Recommended Video

    Lakhimpur Khiri कांड पर Priyanka, Rahul, Akhilesh और Mayawati का जोरदार हमला | वनइंडिया हिंदी|*News
    UP में क्यों बढ़ते जा रहे अपराध?

    UP में क्यों बढ़ते जा रहे अपराध?

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए सवाल पूछा है। प्रियंक गांधी ने पूछा,

    लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? कब जागेगी सरकार?

    देश में बनाना होगा सुरक्षित माहौल: राहुल गांधी

    देश में बनाना होगा सुरक्षित माहौल: राहुल गांधी

    लखीमपुर की घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने लिखा, 'लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है। बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।'

    अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

    अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है। अखिलेश ने अपने ऑफिशयल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में 2 दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का ये आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी' हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है।'

    यूपी में बेखौफ हैं अपराधी: मायावती

    यूपी में बेखौफ हैं अपराधी: मायावती

    बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। मायावती ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक साथ दो ट्वीट किए है। मायावती ने लिखा, 'लखीमपुर खीरी में मां के सामने दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव पेड़ से लटकाने की हृदय विदारक घटना सर्वत्र चर्चाओं में है, क्योंकि ऐसी दुःखद व शर्मनाक घटनाओं की जितनी भी निन्दा की जाए वह कम। यूपी में अपराधी बेखौफ हैं क्योंकि सरकार की प्राथमिकताएं गलत।' वहीं, अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'यह घटना यूपी में कानून-व्यवस्था व महिला सुरक्षा आदि के मामले में सरकार के दावों की जबर्दस्त पोल खोलती है। हाथरस सहित ऐसे जघन्य अपराधों के मामलों में ज्यादातर लीपापोती होने से ही अपराधी बेखौफ हैं। यूपी सरकार अपनी नीति, कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं में आवश्यक सुधार करे।'

    लखीमुर की घटना कानून व्यवस्था पर करती है सवाल खड़ा: शिवपाल सिंह यादव

    लखीमुर की घटना कानून व्यवस्था पर करती है सवाल खड़ा: शिवपाल सिंह यादव

    प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी लखीमपुर खीरी की घटना पर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। शिवपाल सिंह यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो दलित बेटियों का अपहरण व दुष्कर्म के बाद उनके शव को पेड़ से लटकाने की नृशंस घटना दुर्भाग्यपूर्ण व हृदय विदारक है। ऐसी घटनाएं प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़ा करती हैं। दोषियों के खिलाफ त्वरित, पारदर्शी व कड़ी कार्रवाई करे सरकार।'

    लखीमपुर की घटना बेटी बचाओ नारे की खोल रही है पोल: संजय सिंह

    लखीमपुर की घटना बेटी बचाओ नारे की खोल रही है पोल: संजय सिंह

    आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह ने भी लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए योगी सरकार को घेरा है। संजय सिंह ट्वीट करते हुए लिखा, 'लखीमपुर खीरी में दिल दहला देने वाली घटना दलित समाज की दो बच्चियों की फंदे पर लटकी हुई लाशें मिली है। परिजन निर्मम हत्या का आरोप लगा रहे है। घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर गए। आदित्यनाथ जी के बेटी बचाओ नारे की पोल खोल रही है ये घटना।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+