UP Board Result 2023: जेल में बंद 59 कैदियों ने पास की 10वीं की परीक्षा, 45 ने 12वीं में पाईं सफलता

UP Board 10th 12th Result: यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का परिणाम आज दोपहर 1.30 बजे घोषित कर दिया गया। इस बार भी 10वीं और 12वीं की परीक्षा में छात्राओं का जलवा बरकरार रहा।

 prisoners passed up Board Exam

UP Board 10th-12th Result: यूपी बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 10वीं में जहां कुल 89.78 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी वहीं 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी हैं। लेकिन इनसब के बीच एक और परिणाम से जुड़ी अच्छी बात सामने आई है कि इस बार भी जेल में बंद कुल 104 कैदियों (Prisoners) ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा पास की है। इनमें से 59 ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा पास की है और 45 ने 12वीं की परीक्षा पास की है।

10वीं की परीक्षा में कुल 62 कैदियों ने दी थी परीक्षा
इस साल उत्तर प्रदेश के 25 जिलों की जेलों में बंद 79 कैदियों ने हाईस्कूल 10वीं की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। जबकि इनमें से परीक्षा में 62 कैदी ही सम्मिलित हुए जिनमें से 59 अभ्यर्थी पास हुए। जेल में बंद कैदियों के हाई स्कूल के उत्तीर्ण का प्रतिशत रहा 95.16 फीसदी रहा।

12वीं की परीक्षा में कुल 65 कैदियों ने दी थी परीक्षा
वहीं 12वीं की बात करें तो 25 जिलों की जेलों में बंद 90 कैदियों ने 12वीं की परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था। जिनमें से 45 बंदी पास हुए थे। जेल में बंद कैदियों के इंटरमीडिए का पासिंग प्रतिशत 95.16 प्रतिशत रहा।

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 ऐसे चेक करें रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइट - upresults.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (बारहवीं कक्षा) परीक्षा या यूपी बोर्ड हाई स्कूल (दसवीं कक्षा) परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें एक नया पेज खुलेगा,
अपना यूपी बोर्ड रोल नंबर दर्ज करें आपका यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा डाउनलोड करें
भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें।

यूपी बोर्ड में छात्राओं का रहा दबदबा
यूपी बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। 10वीं में जहां कुल 89.78 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी वहीं 12वीं में 75.52 फीसदी छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी हैं। इस बार भी 10वीं और 12वीं दोनों में छात्राओं का ही दबदबा रहा। 10वीं की बात करें तो इनमें 93.94 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी हैं तो 86.64 फीसदी लड़कों ने बाजी मारी हैं। वहीं 12वीं की बात करें तो 83 फीसदी लड़कियां पास हुईं और 69 फीसदी लड़के पास हुए।

कब हुई थी परीक्षा
यूपी बोर्ड ने इस इस साल बोर्ड परीक्षा का आयोजन 16 फरवरी से लेकर 04 मार्च के बीच आयोजित कराई थी। इसमें 58 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिसमें 31 लाख ने 10वीं की परीक्षा दी थी और 27 लाख से अधिक 12वीं की परीक्षा दी थी।

10वीं का परिणाम इस साल 1.6 फीसदी बढ़ा, 12वीं का रिजल्ट कम हुआ
जारी रिजल्ट के मुताबिक हाई स्कूल का परिणाम इस साल 1.6 फीसदी बढ़ा है। जबकि इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस साल 9.81 फीसदी कम हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+