राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से 4 दिन के यूपी दौरे पर, जानिए पूरा कार्यक्रम

नई दिल्ली, 26 अगस्त। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज से उत्तर प्रदेश में चार दिन के दौरे पर रहेंगे। राष्ट्रपति का यह दौरा लखनऊ से शुरू होगा। लखनऊ में राष्ट्रपति बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही कैप्टन मनोज पांडेय यूपी सैनिक स्कूल के गोल्डन जुबिली कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति यहां पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानंद की 6 फीट की मूर्ति का भी अनावरण करेंगे। 27 अगस्त को राष्ट्रपति संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेज के दीक्षांत समारोह में भी शिरकत करेंगे।

ramnath kovind

चार दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे पर राष्ट्रपति 26-27 अगस्त को लखनऊ में रहेंगे, जबकि 28 अगस्त को राष्ट्रपति गोरखपुर जाएंगे। दौरे के चौथे और आखिरी दिन राष्ट्रपति अयोध्या जाएंगे। गोरखपुर में राष्ट्रपति 28 अगस्त को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का की नींव रखेंगे और गोरखपुर में ही महायोगी गोरखना विश्वविद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। 29 अगस्त को राष्ट्रपति विशेष ट्रेन से अयोध्या जाएंगे।

पीटीआई की खबर के अनुसार इस विशेष ट्रेन में राष्ट्रपति का एक ऑफिस भी होगा, साथ ही ट्रेन में राष्ट्रपति के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे, जिसमे फ्री वाई-फाई जैसी सुविधाएं शामिल हैं। ट्रेन की सुरक्षा को लेकर भारतीय रेलवे ने अलग से पुख्ता इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के प्रोटोकॉल के लिए एक रूल बुक भी तैयार की गई है। अयोध्या में राष्ट्रपति प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से टूरिज्म से जुड़े हैं। जिसमे तुलसी स्मारक भवन का जीर्णोद्धार, नगर बस स्टैंड और अयोध्या धाम अहम हैं। अयोध्या का दौरा खत्म होने से पहले माना जा रहा है कि राष्ट्रपति निर्माणाधीन रामजन्मभूमि स्थल को भी देखने के लिए जाएंगे, यहां वह पूजा भी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+