गर्भवती महिला को चोर बताकर इतना मारा कि पेट में ही मर गया बच्चा, मां-बेटा गिरफ्तार
बुलंदशहर। गर्भवती महिला पर चोरी का आरोप लगाकर गांव के ही दबंग लोगो ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर गम्भीर रुप से घायल कर दिया। दबंगों की पिटाई से गम्भीर रुप से घायल हुई 9 माह की गर्भवती महिला का गर्भ गिर गया और 21 अक्टूबर को महिला ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के पति ने मां-बेटे को नामजद करते हुए कोतवाली देहात पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद से ही पुलिस को इन लोगों की तलाश थी। बता दें कि 12 दिन बाद दोनों आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया हैं। सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

ये था मामला
बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव खेतलपुर भंसोली में 15 अक्टूबर को वाल्मीकि समाज की महिला पर तस्ला चोरी करने का आरोप लगाकर गांव की ही अंजू और रोहित ने लाठी-डंडों से जमकर पिटाई की। पिटाई से सावित्री गम्भीर रुप से घायल हो गई थी। बता दें कि उस समय सावित्री नौ माह के गर्भ से थी। पिटाई के बाद से ही सावित्री की तबियत ज्यादा खराब हो गई, तो परिजनों ने सावित्री को डाक्टरों को दिया, लेकिन डाक्टरों ने इलाज करना तो दूर पीड़िता को देखा तक नहीं। मृतका के पति दलीप कुमार की मानें तो 20 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया। दलीप कुमार की माने तो पिटाई की वजह से सावित्री का गर्भ गिर गया था और 21 अक्टूबर को इलाज के दौरान सावित्री ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस टरकाती रही
मृतका के पति दलीप कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी ठंडी प्याऊ पुलिस चौकी को दी तो पुलिस ने पीडितो को थाने से टरका कर भगा दिया था। जिसके के बाद 100 नम्बर पर सूचना दी गई। सूचना देने के बाद 18 अक्टूबर को मार-पिटाई की धाराओ में मुकदमा दर्ज हो सका था। बता दे कि मृतका सावित्री के पति दलीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अंजू और रोहित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही दोनो आरोपी फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश कोतवाली देहात पुलिस कर रही थी।

क्या कहते है आरोपी
गुरुवार को कोर्ट में अंजू और रोहित ने सरेंडर कर दिया। अंजू ने बताया कि सावित्र उनकी तस्ला उठाकर ले गई थी। तस्ला वापिस मांगने को लेकर कहा-सुनी हो गई, जिसमें सावित्र ने तस्ला अंजू को मारा तो अंजू ने तस्ला हाथ रोक लिया। जिस वजह से तस्ला सावित्र के सिर मे लग गया। अंजू की माने तो उनके बेटे को फंसाया जा रहा हैं। जिस समय यह हदसा हुआ था उस समय रोहित चारा काटने खेतों पर गया था। वहीं, दूसरी तरफ रोहित का कहना हैं कि उसकी मां अंजू और सावित्र के बीच तस्ला को लेकर विवाद हुआ था। लेकिम मार-पिटाई नही हुई।
क्या कहते हैं अधिकारी
एसपी सिटी प्रवीन रंजन ने बताया कि खेतलपुर भँसोली गांव में तस्ले को लेकर महिला का ठाकुर परिवार से विवाद हो गया था। उसी दोरान महिला गिर गई थी, जिसकी 4 दिन बाद मृत्यु हो गई। बताया कि महिला की मौत के बाद इस में धारा 304 (ए) और अनुसूचित जाति-जनजाति की धाराऐ बढाई गया हैं। साथ ही बताया कि दोनो अभियुक्त गिरफ्तार हो गए हैं जिन्हे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। बताया कि इस मामले की विवेचना सीओ सिटी के द्वारा की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications