अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ प्रयागराज पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया है। इसके अलावा शूटर साबिर और गु्ड्डू मुस्लिम के खिलाफ भी लुकआउट नोटिस जारी हुआ है।

atiq ahmed

उमेश पाल हत्याकांड मामले में प्रयागराज पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को इस बात का शक है कि शाइस्ता विदेश भाग सकती है, इसी को लेकर प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर ने यह लुकआउट नोटिस जारी किया है।

पुलिस ने अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के अलावा शूटर गुड्डू मुस्लिम, साबीर के खिलाफ भी उमेश पाल हत्याकांड मामले में लुकआउट नोटिस जारी किया है। पुलिस को शक है कि ये तीनों आरोपी विदेश भाग सकते हैं।

हालांकि इस बात की जानकारी नहीं है कि साबिर और गुड्डू मुस्लिम का पासपोर्ट कब बना है। गौर करने वाली बात है कि उमेश पाल हत्याकांड में शाइस्ता परवीन नामजद आरोपी है, लेकिन पिछले कई दिनों से वह फरार है। गौर करने वाली बात है कि शाइस्ता के बेटे असद की 13 अप्रैल को हुए एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

असद के एनकाउंटर के बाद 15 अप्रैल को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। इस घटना के बाद से ही शाइस्ता फरार है और पुलिस उसकीतलाश कर रही है।

पुलिस को इस बात की भी सूचना मिली थी कि अतीक के जनाजे में शाइस्ता परवीन पहुंच सकती है, जिसके बाद पुलिस की टीम अलर्ट हो गई थी। रिपोर्ट की मानें तो शाइस्ता शूटर साबिर के साथ 16 अप्रैल को आतिन जफर के घर पहुंची थी, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वह जनाजे में नहीं पहुंच सकी थी।

गौर करने वाली बात है कि शाइस्ता की देवरानी जैनब और ननद आयशा नूर भी फरार है। उमेश पाल हत्याकांड में तीन शूटर फरार हैं। जिसमे साबिर, अरमान और गुड्डू मुस्लिम शामिल हैं। इन सभी पर 5-5 लाख रुपए का इनाम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+