Mahakumbh 2025: दिल्ली में मतदान, PM मोदी ने किया संगम स्नान, महाकुंभ अबतक 4 हादसों का शिकार, डुबकी 38Cr पार!

Mahakumbh 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर आज, बुधवार (5 फरवरी) को मतदान जारी है। सुबह 6 बजे से शुरू हुए मतदान 9 बजे तक करीब 8.10 मतदान हो चुके हैं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज के महाकुंभ के संगम स्नान पर डुबकी लगाई, जिसे दिल्ली में कमल खिलाने को लेकर जोड़कर देखा जा रहा है।

पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से डीपीएस स्कूल पहुंचे, जो गंगा किनारे स्थित है। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी की अगुवायी की। वहां से उनका काफिला अरैल के वीआईपी घाट तक गया, जहां से वे बोट के जरिए संगम पहुंचे। संगम स्नान के बाद पीएम मोदी साधु-संतों से मुलाकात कर सकते हैं। उनके इस दौरे के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़

13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 38 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। मेले में कई बड़े राजनेता और हस्तियां भी स्नान कर चुकी हैं, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

महाकुंभ में लगातार हो रहे हादसे

हालांकि, महाकुंभ में सुरक्षा को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। अब तक 4 बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई है।

  • 19 जनवरी - सेक्टर 19 में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से 25 टेंट जलकर खाक।
  • 29 जनवरी - तीन अलग-अलग जगहों पर भगदड़, जिसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
  • 30 जनवरी - छतनाग घाट पर भीषण आग।
  • 4 फरवरी - हॉट एयर बैलून हादसे में 6 श्रद्धालु झुलस गए।

सरकार पर उठे सवाल

मौनी अमावस्या (29 जनवरी) को मची भगदड़ में 90 लोग घायल हुए, जिनमें से 30 की मौत हो गई। विपक्षी दलों ने सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मौत के आंकड़ों को लेकर सरकार की आलोचना की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+