MahaKumbh 2025: उत्तर प्रदेश में मौनी अमावस्या पर स्कूल रहेंगे बंद, महाकुंभ अमृत स्नान के मद्देनजर आदेश जारी
Prayagraj Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ 2025 के दौरान दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या के दिन 29 जनवरी को होगा, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने की उम्मीद है। इस आयोजन के मद्देनजर प्रयागराज में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल 30 जनवरी तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिलाधिकारी प्रयागराज ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। 03 फरवरी तक नगर क्षेत्र में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
अयोध्या में भी स्कूल बंद
अयोध्या में भी मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के चलते सभी स्कूल 5 फरवरी तक बंद रहेंगे। लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने यह आदेश जारी किया। इस दौरान कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

वाराणसी में भी स्कूल बंद
वाराणसी में भी प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने 5 फरवरी तक सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया है। कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को इस आदेश के तहत बंद किया जाएगा।
महाकुंभ 2025 में श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड उमड़ा
प्रयागराज महाकुंभ 2025 में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और नए रिकॉर्ड बनते जा रहे हैं। मुख्य स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में पुण्य की डुबकी लगाने का उत्साह चरम पर था। मौनी अमावस्या के एक दिन पहले ही महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे थे और स्नान करने की संख्या में और वृद्धि हुई।
मंगलवार को मकर संक्रांति के पहले शाही स्नान का रिकॉर्ड भी टूट गया। 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर 3.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में स्नान किया था, जबकि मंगलवार की शाम 6 बजे तक 4 करोड़ 64 लाख श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई थी। इन श्रद्धालुओं में 10 लाख से अधिक कल्पवासी भी शामिल हैं।
अब तक के 16 दिनों में महाकुंभ में कुल 19.04 करोड़ श्रद्धालु पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। तीन दिनों से श्रद्धालुओं का रेला लगातार बढ़ रहा था और मंगलवार को यह चरम पर पहुंच गया। संगम की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आने लगी थी। सरकार ने मौनी अमावस्या पर 8 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान जताया है। जिस उत्साह से श्रद्धालु आ रहे हैं, उससे यह संख्या आसानी से पार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें Viral Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा ने महाकुंभ में कमाए 10 करोड़ रुपए? सच आया सामने












Click it and Unblock the Notifications