Viral Monalisa: वायरल गर्ल मोनालिसा ने महाकुंभ में कमाए 10 करोड़ रुपए? सच आया सामने
Maha Kumbh Viral Girl Monalisa: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान इंदौर की मोनालिसा की खूबसूरती और सादगी ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। उनकी खूबसूरत कत्थई आंखों और मासूमियत ने लोगों के दिलों में बस गई है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर 'मोनालिसा' के नाम से जाना जाने लगा। महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा ने रातों-रात इंटरनेट सनसनी बन गईं, लेकिन इसके बाद उनके बारे में एक नया दावा वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि मोनालिसा ने महाकुंभ में केवल 10 दिनों में 10 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। यह खबर तेजी से फैल गई और लोग इस बात की सच्चाई जानने के लिए उत्सुक हो गए।

मोनालिसा ने किया दावे का खंडन
हालांकि, मोनालिसा ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा, "अगर मैंने इतना पैसा कमाया होता, तो मैं यहां क्यों रहती और माला क्यों बेचती?" उन्होंने इस अफवाह को झूठा बताते हुए स्पष्ट किया कि वह अपने परिवार के साथ महाकुंभ में रुद्राक्ष और मोतियों की माला बेचने आई थीं।
चुनौतियों से घिरीं मोनालिसा
वहीं, इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद मोनालिसा के लिए कई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। महाकुंभ में पहुंचने वाले यूट्यूबर्स और आम लोग उनकी तस्वीरें लेने और इंटरव्यू लेने के लिए बेताब नजर आ रहे थे। इस स्थिति से परेशान होकर मोनालिसा ने प्रयागराज छोड़कर इंदौर लौटने का निर्णय लिया था।
इतना ही नहीं, मोनालिसा ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ लोग उसे जबरदस्ती उठाने आए थे, जिससे उनकी दिक्कते और बढ़ गई। मोनालिसा की बढ़ती लोकप्रियता और उसके बाद के घटनाक्रम ने सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना दिया है।












Click it and Unblock the Notifications