Prayagraj: समारोह में डांस करते हुए जेनरेटर में फंसे लड़की के बाल, उधड़ गई पूरी चमड़ी, जानें कैसी है हालत?

प्रयागराज में एक समारोह में किशोरी डीजे पर झूम-झूम कर डांस कर रही थी, इसी दौरान उसके बाल जैनेटर में फंस गए और फिर जो हुआ वो बेहद दर्दनाक है।

Prayagraj

शादी-ब्याह और धार्मिक समारोह की इन दिनों धूम है। महिलाएं हो या टीन एजर गर्ल सुंदर दिखने के लिए बड़े-बड़े बालों को खुला छोड़े रहती हैं। महिलाओं और लड़कियों के खुले हुए बाल उनकी खूबसूरती तो बढ़ाते है लेकिन कई बार उनकी जान तक जोखिम में डाल सकते हैं।

उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के एक गांव में एक ऐसा ही दिल दहल देने वाला हादसा सामने आया है। जिसमें एक 16 साल की लड़की जो समारोह में बज रहे डीजे पर डांस कर रही थी तब उसके खुले बालों के कारण उसके साथ जानलेवा हादसा हुआ।

डीजे पर डांस करते हुए हादसा

दरअसल, प्रयागराज के सैदाबाद की ये दिल दहला देने वाली घटना है। जहां डांस करते समय एक टीज एजर गर्ल का बाल डांस करते समय उसक बाद पास रखे चलते हुए जेनरेट में फंस गए।

बालों के साथ उधड़ गई सिर की चमड़ी

चंद ही सेकेंड में उसके बालों के साथ उसकी चमड़ी तक जेनरेटट के कारण उधड़ गई। इस हादसे में लड़की थोड़ी ही देर में खून से ल‍थपथ हो गई। इस हादसे के तुरंत बाद लड़की के घर वालों ने उसे आनन-फानन में अस्‍पताल में एडमिट करवाया।

डॉक्‍टरों को लगाने पड़े 700 स्टिच

डॉक्‍टरों ने तुरंत उसके सिर से हो रही ब्लीडिंग को रोकने के लिए टांगे लगाए।डॉक्‍टरों के अनुसार 16 साल की लड़की बहुत बुरी तरह घायल अवस्‍था में लाई गई थी, डॉक्‍टरों ने उसके घांवों में करीब 700 टांके लगाए गए है।

पूरे बाल खिचकर हो गए गायब

सिर से बाल खिंचने की वजह से चमड़ी तक उधड़ गई, सिर से बाल पूरी तरीके से गायब हो गए।लड़की के सिर में जो टांके लगाए गए हैं वो ब्लीडिंग रोकने के लिए लगाए गए है। डॉक्‍टरों के अनुसार लड़की के घांव भरने में अभी काफी समय लगेगा।

जानें कब और कैसे हुआ ये जानलेवा हादसा

खबरों के अनुसार सैदाबाद में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में लाइट, पंखा और रोशनी के लिए जेनेटर लगाया गया था जो चल रहा था। इस कार्यक्रम में धार्मिक गानों पर बज रहे डीजे के गानों पर महिलाएं और लड़कियां डांस कर रही थी। तभी डांस करने में मग्न 16 साल की लड़की के बार जेनेटर में आ गए। इस हादसे के वक्‍त अफरा-तफरा मच गई थी।

जानें कैसी है लड़की की हालत

इस हादसे की शिकार 16 साल की लड़की तुरंत बेहोश हो गया गई थी। प्रयागराज के एक प्राइवेट अस्‍पताल में लड़की को भर्ती करवाया गया है। जहां सीटी स्‍कैन करवाया जा रहा है। लड़की अस्‍पताल के आईसीयू वार्ड में एडमिट है। लड़की के परिवार वाले अपनी बेटी के जल्‍द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं। हालांकि लड़की की हालत पहले से काफी बेहतर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+