UP News: योगी सरकार करने जा रही यह खास काम, 50 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार, जानिए पूरी योजना
Pradhan Mantri Mega Integrated Textile Region and Apparel News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार युवाओं के लिए खास पहल करने जा रही है। सरकार की इस पहल से प्रदेश के 50 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास को एक नई गति और दिशा मिलेगी। तो आइए जानते हैं क्या है सरकार की योजना?
पीएम मित्र योजना
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार केंद्र सरकार की पीएम मित्र योजना के तहत लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1,000 एकड़ में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल एवं अपैरल पार्क की स्थापना करेगी।इसके लिए शनिवार को लखनऊ में एक भव्य इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन किया गया।
पीएम मित्र पार्क के लिए 700 करोड़ रुपये के दो एमओयू साइन किए गए।

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना, गायों को खिलाया गुड़
सीएम योगी ने इस अवसर पर कहा कि यह पार्क उत्तर प्रदेश को टेक्सटाइल हब के रूप में स्थापित करेगा और 50,000 से अधिक नए रोजगार सृजित करेगा। प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल (पीएम मित्र) योजना के तहत लखनऊ में स्वीकृत इस परियोजना के लिए आयोजित इन्वेस्टर्स मीट यूपी के वस्त्र उद्योग को नई उंचाई देगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन ने गुजरात के सूरत को टेक्सटाइल हब बनाया और अब इस विजन को देशभर में लागू करने के लिए सात पीएम मित्र पार्क स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से एक लखनऊ में है। यह देश का एकमात्र पीएम मित्र पार्क है जो किसी राज्य की राजधानी में स्थापित हो रहा है। 1,000 एकड़ में बनने वाले इस पार्क के लिए डीपीआर की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इस इन्वेस्टर्स मीट में पीएम मित्र पार्क के लिए 700 करोड़ रुपये के दो एमओयू साइन किए गए। इसके अलावा, पहले से ही 83 एमओयू के तहत 3,800 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। सीएम योगी ने कहा कि हमने 1,000 से अधिक एमओयू साइन किए हैं, जिनमें से 225 का ग्राउंड ब्रेकिंग जल्द होगा। इससे 6,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा और 50,000 से अधिक नए रोजगार सृजित होंगे। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में निवेश की प्रक्रिया को आसान करेगा।












Click it and Unblock the Notifications