सामने आया सपा का नया पोस्टर, अखिलेश के सारथी बने मुलायम, मोदी और बीजेपी पर कसा तंज

पोस्टर में लिखा गया है- 'भाजपा वालों को पहले बिहारियों ने खदेडा, पटक-पटक कर धोया है, अब यूपी वालों की बारी है।'

लखनऊ। बीते दिनों समाजवादी पार्टी में छिड़े घमासान और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा की शुरुआत के बाद अब राजधानी लखनऊ में पार्टी के रजत जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। शुक्रवार को लखनऊ में सपा के अलग-अलग पोस्टर दिखे जिनके जरिए सपा ने मोदी और माया पर निशाना साधा है।

mulayam

सपा के एक पोस्टर में अखिलेश यादव को महाभारत का अर्जुन और मुलायम सिंह यादव को कृष्ण अवतार में दिखाया गया है। जिसमें अखिलेश यादव विपक्षियों पर तीर चला रहे हैं और मुलायम उनके रथ के सारथी हैं।

'पहले बिहारियों ने खदेड़ा, अब यूपी की बारी'
पोस्टर में सीधे तौर पर बीजेपी पर निशाना साधा गया है। दिल्ली और बिहार चुनावों में बीजेपी की करारी हार का उदाहरण देते हुए पोस्टर में लिखा गया है- 'भाजपा वालों को पहले बिहारियों ने खदेडा, पटक-पटक कर धोया है, अब यूपी वालों की बारी है।'

इसके बाद की लाइन पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह यागद की तारीफ में है। मुलायम के लिए लिखा गया है- 'मैं हूं, मैं ही हूं मुलायम... सब में हूं... ना रहूं तो लोग टूट जाएंगे, बिखर जाएंगे।'

mulayam singh yadav

बीजेपी पर कसा तंज
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाले इस पोस्टर में मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए लिखा गया है- 'भगवा धोती पहन के जोगी बजा रहा सब ढोलक झाल, धन की गठरी ले भाजपाइन, बांट रहा है मोदी माल।'

पोस्टर में मायावती की भी तस्वीर
पोस्टर में यह बीएसपी प्रमुख और यूपी में सपा की सबसे बड़ी विरोधी मायावती की तस्वीर भी है। हालांकि उनके बारे में पोस्टर में कुछ लिखा नहीं गया। ना ही पोस्टर में कांग्रेस के खिलाफ कोई शब्द लिखा गया। यूपी में सपा और कांग्रेस के गठबंधन की अटकलें लगातार सामने आ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+