VIDEO: योग करती दिखीं मुस्लिम महिलाएं, सूर्य नमस्कार भी करके दिखाया
ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो मुसलमान हैं और योग को योग की आत्मा में ही करते हैं।
रामपुर। योग के फायदे अनेक हैं लेकिन कुछ लोगों ने योग को भी धर्म के नाम पर बांट दिया है। कुछ लोग देश की दूसरी बड़ी आबादी यानी मुस्लिमों को धर्म के नाम पर योग से दूर रहने की सलाह देते हैं। लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो मुसलमान हैं और योग को योग की आत्मा में ही करते हैं।


ऐसा नजारा देखने को मिला है रामपुर में जहां विश्व योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। विश्व योग दिवस में यूं तो दुनिया भर में योग का जलवा है लेकिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र रामपुर में योग शिविर में भी गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिल रही है। यहां तिलक लगाए लोग योगाभ्यास में व्यस्त हैं वहीं टोपी वाले लोग और बुरका वाली महिलाएं भी योग कर रही हैं।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications