फिल्मी स्टाइल से महिला पुलिस वाली ने की कार्रवाई, दूल्हे को मंडप से उठाया और पीड़ित की भरवाई मांग
एक मामले ने ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया की तीन लड़कियों की जिंदगी का महिला पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तुरंत निपटारा कर दिया।
मेरठ। मेरठ में लड़कियों से झूठे वादे कर किस तरह उन्हें धोखा दिया जाता है, ये तो आप आए दिन देखते-सुनते रहते हैं। लेकिन एक मामले ने ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया की तीन लड़कियों की जिंदगी का महिला पुलिस वाली ने तुरंत निपटारा कर दिया। महिला पुलिस वाली ने फिल्मी अंदाज में एक के बाद एक दूल्हे को उनके मंडप से उठवाकर पीड़ित से बयाह करवा दिया।

एक मामले में महिला थाने की एसओ कंचन चौधरी ने अपने प्यार को पाने के लिए बेताब एक प्रेमी जोड़े की थाने में शादी करवा दी। इस शादी में पुलिसकर्मी बाराती बने और दोनों प्रेमी जोड़ों ने एक दूसरे के गले में जयमाला डालकर और मिठाई खिलाकर एक दूसरे के साथ जीवन भर साथ रहने का वचन लिया। बता दें कि शताब्दी नगर के रिठानी की रहने वाली रानी का प्रेम प्रसंग खरखौंदा के रहने वाले सनी से चल रहा था। दोनों की जाति अलग-अलग थी इसके चलते लड़के के घरवाले तैयार नहीं थे। लड़के के घरवालों ने उसकी शादी भी तय कर दी थी। शादी वाले दिन ही पीड़ित को पता चला तो वो एसएसपी के पास पहुंच गई। एसएसपी के निर्देश पर हरकत में आई महिला थाना इंस्पेक्टर आखिरी वक्त पर बारात रुकवाकर युवक को थाने उठा लाई। जहां प्रेमी युगल की शादी कराई गई और मिठाइयां बांटी गई।
ये खबर लगते ही हाथरस से भी एक दूसरा दुल्हन पक्ष वहां पहुंच गया। दरअसल शताब्दी नगर परतापुर निवासी एक युवती ने एसएसपी जे. रविंदर गौड़ से शिकायत की थी कि खरखौदा निवासी एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दो साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी 24 मार्च को भी उसके घर आया था और अप्रैल में शादी करने की बात कहकर फिर दुष्कर्म किया। अब पता चला कि आरोपी युवक शुक्रवार (28 अप्रैल) को हाथरस बारात लेकर जा रहा है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर महिला थाना कंचन चौधरी को तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बारात रुकवाने के निर्देश दिए।
इंस्पेक्टर महिला थाना सुबह ही आरोपी युवक को थाने उठाकर ले आई। आरोपी युवक और उसके परिवार से साफ कहा कि अगर इस लड़की से शादी नहीं की तो दुष्कर्म के मामले में पीड़ित जिसका नाम लिखवाएगी, उसे जेल भेजा जाएगा। जिस पर आरोपी युवक को उसके परिजन समझाने लगे कि बेटा शादी कर ले, नहीं तो पूरा परिवार बर्बाद होगा।
आरोपी शादी करने पर सहमत हुआ, तब जाकर उनका मुकदमा टला। मामला तीन परिवारों से जुड़ा था, बता दें कि हाथरस में मंडप तक सज चुका था। दूल्हा दुष्कर्म के मामले में फंसा है, ये सुनते ही दुल्हन पक्ष भी मेरठ पहुंच आए। दोनों परिवार में तय हुआ कि आरोपी युवक की शादी तो पुलिस के कहने से पीड़ित युवती से करा दो। वहीं हम आरोपी के छोटे भाई से अपनी बेटी की शादी कर देंगे। पिर आरोपी के छोटे भाई द्वारा बारात लेकर हाथरस जाना तय हुआ। जिससे तीनों के परिवार संतुष्ट हो गए।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications