दरोगा की मार से हुआ गर्भपात, हथेली में भ्रूण को लेकर थाने पहुंची महिला

संभल। यूपी के जनपद संभल से एक ऐसे मामला सामने आया जिसमें एक पीड़ित महिला का आरोप है कि एक दरोगा ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया और पेट में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। आरोप ये भी है कि जब महिला अपने पति के साथ थाने शिकायत के लिए गयी तो उसको थाने से टरका दिया उसके बाद पीड़ित महिला अपने मृत बच्चे का शव लेकर जिला अस्पताल पहुंची और मीडिया के सामने अपनी बात रखी। मीडिया में मामला आते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

दरोगा ने चलाए लात-घूसे

दरोगा ने चलाए लात-घूसे

यूपी के जनपद संभल थाना नखासा के गांव शाहपुर मिलक की महिला का आरोप है कि शनिवार की रात सिरसी चोकी इंचार्ज कांत कुमार शर्मा उसके घर पहुंचे और उसके साथ लात-घूसों से मारपीट की जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गयी और 3 माह से गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया।

पीड़ित महिला को थाने से टरकाया

पीड़ित महिला को थाने से टरकाया

आरोप है कि पीड़ित महिला अगले दिन अपने पति के साथ थाने पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई मगर थाना पुलिस ने मामला महकमे से जुड़ा होने से पीड़ित महिला को थाने से टरका दिया। उसके बाद पीड़ित महिला अपने मृत बच्चे के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची और मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। मामला मीडिया में आते ही पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। पीड़ित महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा हे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

भतीजे की तलाश में गया था दरोगा

भतीजे की तलाश में गया था दरोगा

उधर आरोपी दरोगा का कहना है कि पीड़ित महिला के भतीजे पर गांव की लड़की भगाने का आरोप है जिस संबंध में पुलिस उसके दरवाजे तक उसके भतीजे की तलाश में गयी और वापस आ गयी। उसके बाद का मामला आरोपी दरोगा को नहीं पता। इस मामले में जब सीओ सदर से बात की गयी तो उनका कहना था कि जो पीड़ित महिला है उसके भतीजे पर लड़की भगाने के आरोप है। ये बात आरोपी दरोगा ने सीओ को बताई जिस कारण पुलिस पीड़ित महिला के घर गयी।

सीओ ने कहा, जांच कर होगी कार्रवाई

सीओ ने कहा, जांच कर होगी कार्रवाई

सीओ का ये भी कहना है कि उनकी डॉक्टर से बात हुई है तो डॉक्टर का कहना था कि ये मारपीट का मामला नहीं लग रहा। अभी डॉक्टर से बात हुई या नहीं ये जाँच का विषय है और महिला का गर्भपात कैसे हुआ, मेडिकल के बाद पता लगेगा। सीओ ने कहा कि अगर उक्त आरोपी लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर उसको जेल भेजा जायेगा। सीओ का ये भी कहना है कि जिस पर लड़की भगाने का आरोप है, उसका पिता भी थाना नखासा में चौकीदार है जिस कारण आरोपी मामले को बाहर-बाहर ही निपटाने में लगा हुआ था मगर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+