Mithun Chakraborty की बहू मदालसा से डायरेक्टर ने की गंदी डिमांड, 19 की उम्र में कमरे में हुई नीच हरकत
Mithun Chakraborty Bahu Madalsa Sharma: टीवी के फेमस शो अनुपमा (Anupamaa) में 'काव्या' के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली मदालसा शर्मा ने हाल ही में अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक चौंकाने वाला अनुभव लोगों के साथ शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि एक समय ऐसा भी आया था जब फिल्म इंडस्ट्री में अपने लिए जगह बनाना उनके लिए मानसिक रूप से परेशान करने वाला साबित हुआ था।
पॉडकास्ट में मदालसा का बड़ा खुलासा, सुनकर चौंक जाएंगे आप
एक पॉडकास्ट के दौरान मदालसा ने उस घटना का जिक्र किया है जब उन्हें इंडस्ट्री के एक बड़े फिल्ममेकर के साथ कास्टिंग मीटिंग के लिए बुलाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र महज 19 साल थी और वह इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही थीं।

मदालसा को कमरे में पहननी थी बिकिनी
मदालसा शर्मा ने बताया कि मीटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उनसे कहा कि उन्हें ऐसी लड़की चाहिए जो बिकिनी में सहज हो। शुरुआत में मदालसा ने इसे एक सामान्य पेशेवर चर्चा के तौर पर लिया था लेकिन आगे जो हुआ उसने उन्हें असहज कर दिया था।
'मैं एक्ट्रेस हूं, निजी मीटिंग में बिकिनी पहनना मेरा काम नहीं'
-मदालसा शर्मा ने बताया कि उस फेमस डायरेक्टर ने उनसे कहा था कि वह उनकी बॉडी लैंग्वेज देखना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें उनके सामने बिकिनी पहनकर दिखाना होगा। इस पर एक्ट्रेस ने बेहद आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया था।
-मदालसा ने साफ कहा था कि अगर किसी सीन के लिए बिकिनी या कोई भी कॉस्ट्यूम पहनना होगा तो वह कैमरे के सामने पूरी प्रोफेशनलिज्म के साथ तैयार हैं लेकिन किसी निजी मीटिंग में ऐसा करना उनके काम का हिस्सा नहीं है। उनका ये जवाब न सिर्फ उनके आत्मसम्मान को दर्शाता है बल्कि ये भी बताता है कि वह शुरुआत से ही अपनी सीमाओं को लेकर स्पष्ट थीं।
मदालसा शर्मा ने आगे बताया कि उस वक्त उन्होंने इस घटना को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी और आगे बढ़ गई थीं। हालांकि कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि जिस रोल के लिए वह मीटिंग में गई थीं, वह किसी ऐसी एक्ट्रेस को मिला है जो उस फिल्ममेकर के साथ निजी तौर पर जुड़ी हुई थीं। इस खुलासे ने उस मीटिंग के पीछे की मंशा को और साफ कर दिया था।
स्ट्रगल से स्टारडम तक का सफर
मदालसा शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में तेलुगू फिल्म फिटिंग मास्टर से की थी। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा के साथ-साथ हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उन्हें असली पहचान टीवी के पॉपुलर सीरियल अनुपमा से मिली, जहां उनके निभाए काव्या के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
इंडस्ट्री का सच और आत्मसम्मान की मिसाल
मदालसा शर्मा की ये कहानी फिल्म इंडस्ट्री के उस पहलू को सामने लाती है जिसके बारे में अक्सर खुलकर बात नहीं होती। उनका अनुभव ये दिखाता है कि संघर्ष के दौर में भी आत्मसम्मान और पेशेवर सीमाओं को बनाए रखना कितना जरूरी है। आज वह जिस मुकाम पर हैं, वह उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और सही फैसलों का नतीजा है।













Click it and Unblock the Notifications