Delhi Power Cut: LPG के बाद बिजली ने छुड़ाए पसीने! दिल्ली में 2 मई को कई इलाकों में पावर कट, देखें टाइमिंग

Delhi power cut Today: राजधानी दिल्ली के निवासियों के लिए मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां महीने की पहली तारीख को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने आम जनता का हाल बेहाल कर दिया है।

BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने कल यानी 2 मई, 2026 के लिए मेंटेनेंस शेड्यूल जारी किया है। मेंटेनेंस के नाम पर दिल्ली के कई इलाकों में 4 से 5 घंटे तक बिजली गुल रखने की तैयारी है, जिससे शनिवार को लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

delhi-power-cut-2-may-2026-brpl

BSES Maintenance Shutdown 2 May: राजधानी के प्रमुख इलाकों का शेड्यूल और समय

BRPL द्वारा जारी सूची के अनुसार, बिजली कटौती का समय और प्रभावित क्षेत्र नीचे दिए गए हैं:

मुंडका (Mundka): यहां सबसे लंबी कटौती होने वाली है। रणहौला में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक और लोकनायक पुरम बक्करवाला में दोपहर 2:05 से शाम 4:05 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली गुल रहेगी।

पालम (Palam): पालम कॉलोनी, साध नगर-1 और सेक्टर-8 द्वारका (ब्लॉक-D) में सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। यहां नई लाइन बिछाने और नेटवर्क सुधार का काम किया जाएगा।

 Delhi LPG Price: 1 मई से अब OTP के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर! जानें दिल्ली में क्या हैं घरेलू गैस के ताजा रेट
Delhi LPG Price: 1 मई से अब OTP के बिना नहीं मिलेगा सिलेंडर! जानें दिल्ली में क्या हैं घरेलू गैस के ताजा रेट

नांगलोई (Nangloi): तिलंगपुर कोटला गांव में सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा एकता एन्क्लेव, पीरागढ़ी गांव और पश्चिम विहार के कुछ हिस्सों में सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक ट्रांसफॉर्मर सुधार कार्य होगा।

हौज खास (Hauz Khas): पंचशील पार्क (ब्लॉक-S) में सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक बिजली की कटौती की जाएगी। वहीं TIFAC बिल्डिंग के आसपास सुबह 11:05 से 11:50 तक रखरखाव का काम होगा।

साकेत (Saket): ब्लॉक-D साकेत में सुबह 10:00 से 11:30 बजे तक रुटीन मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

जाफरपुर (Jaffarpur): एयरफोर्स रडार क्षेत्र में सुबह 10:05 से 12:05 तक और घुम्मन हेड़ा व जैनपुर गांव में सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

गर्मी और बिजली कटौती से जनता में भारी रोष

दिल्ली में पारा लगातार चढ़ रहा है, ऐसे में घंटों की बिजली कटौती ने बुजुर्गों, बच्चों और घर से काम करने वाले पेशेवरों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर दिन किसी न किसी बहाने बिजली काट दी जाती है। BRPL के मुताबिक, यह कटौती नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफॉर्मर के रखरखाव के लिए जरूरी है ताकि भविष्य में कोई बड़ा फॉल्ट न हो, लेकिन उमस भरी गर्मी में यह तर्क जनता को राहत नहीं दे पा रहा है।

हालांकि, दिल्लीवासियों का आरोप है कि मेंटेनेंस का काम सर्दियों या कम गर्मी वाले दिनों में क्यों पूरा नहीं किया गया? भीषण गर्मी के दौरान पीक लोड मैनेजमेंट में विफलता को 'मेंटेनेंस' का नाम दिया जा रहा है। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के बीच अब बिजली के लिए इनवर्टर और जनरेटर का अतिरिक्त खर्च मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ रहा है।

BRPL Outage होने पर उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह

पानी का स्टॉक रखें: चूंकि बिजली सुबह और दोपहर के समय गुल रहेगी, इसलिए पानी की मोटर चलाने जैसे जरूरी काम सुबह 8:00 बजे से पहले ही निपटा लें।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: कंप्यूटर, टीवी और अन्य संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को शटडाउन के समय अनप्लग करके रखें ताकि पावर फ्लक्चुएशन से बचा जा सके।

हेल्पलाइन: अधिक जानकारी या आपात स्थिति के लिए उपभोक्ता BSES के टोल-फ्री नंबर 19123 पर संपर्क कर सकते हैं।

5 kg mini LPG Cylinder Price: मई के पहले दिन 5 किलो वाला 'छोटकू' सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
5 kg mini LPG Cylinder Price: मई के पहले दिन 5 किलो वाला 'छोटकू' सिलेंडर भी हुआ महंगा, जानें कितने बढ़े दाम
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+