West Bengal Repolling: बंगाल के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई पूरी, शाम पांच बजे तक हुआ 87% मतदान

West Bengal Election Repolling LIVE UPDATE: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना जिले के 15 मतदान केंद्रों पर आज (2 मई) दोबारा वोटिंग कराई जा रही है। 3 बजे तक दोनों सीटों पर वोटिंग प्रतिशत 72% के पार है। चुनाव आयोग ने EVM से कथित छेड़छाड़ और अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद मगराहाट पश्चिम की 11 और डायंड हार्बर की 4 पोलिंग स्टेशनों पर रिपोलिंग करा रही हैं। ये सभी बूथ 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग का हिस्सा थे, लेकिन मतदान को निरस्त घोषित कर दिया गया। सुबह 7 बजे से वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। बंगाल विधानसभा चुनाव में यह पहली बार है, जब दोबारा मतदान कराया जा रहा है। मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

West Bengal Election Repolling

पश्चिम बंगाल रिपोलिंग को लेकर हर अपडेट के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस लाइव ब्लॉग पर
LIVE Feed
May 02, 2026, 6:24 PM IST

पश्चिम बंगाल पुनर्मतदान के दिन शाम 5 बजे तक मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदान दर्ज किया गया।
May 02, 2026, 6:23 PM IST

भारतीय जनता पार्टी के बैरकपुर उम्मीदवार कौस्तव बागची ने दो विधानसभा क्षेत्रों में पुनर्मतदान के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, “हम भारत निर्वाचन आयोग के 15 बूथों पर पुनर्मतदान कराने के फैसले का स्वागत करते हैं, क्योंकि प्रॉक्सी वोटिंग की शिकायतें सामने आई थीं।”
May 02, 2026, 6:08 PM IST

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम से पहले मुख्‍यमंत्री ने दावा किया कि 'ममता बनर्जी ने टीएमसी की जीत पर जताया भरोसा, कहा- '200 से ज्यादा सीटों से जीत रही हूं!"
May 02, 2026, 5:46 PM IST

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने कहा, "गौतम दास कालीघाट पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज हैं। उन्हें चुनाव आयोग के जरिए भाजपा की सिफारिश पर यह पद मिला। उन्होंने बंदूक लेकर ‘मुजरा सिंघम’ की नकल करने की कोशिश की। हमारी पार्टी ने इसका विरोध किया।"
May 02, 2026, 5:45 PM IST

टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर एक बैठक के लिए पहुंचे। “भाजपा ड्रामा कर रही है। यह उनकी समस्या है, हमारी नहीं। हमने कुछ नहीं किया है; जनता ने वोट दिया है। भाजपा जानती है कि वह हारने वाली है, इसलिए वह यह ड्रामा कर रही है।"
May 02, 2026, 5:27 PM IST

प्रदर्शनकारियों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं और जो भाजपा के झंडे लिए हुए थे, ने हसीमनगर गांव में सड़क जाम कर दी। उनका आरोप था कि स्थानीय पंचायत प्रधान इसराफिल, जो TMC उम्मीदवार जहांगिर खान के करीबी सहयोगी हैं, ने उन्हें चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हमले की धमकी दी है।
May 02, 2026, 5:25 PM IST

मतगणना के बाद सुरक्षा की मांग को लेकर, पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के फाल्टा में शनिवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं से उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
May 02, 2026, 4:33 PM IST

3 बजे तक दोनों सीटों पर तेज मतदान, वोटिंग प्रतिशत 72% के पार

पश्चिम बंगाल में री-पोलिंग के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर मतदान की रफ्तार तेज बनी हुई है। दोपहर 3 बजे तक मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72.50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई। दोनों इलाकों में मतदाता लगातार बूथों पर पहुंच रहे हैं और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान प्रक्रिया जारी है।
May 02, 2026, 3:19 PM IST

दिव्यांग महिला वोट नहीं डाल सकीं, बूथ पर प्रवेश को लेकर उठा विवाद

दक्षिण 24 परगना में मतदान के दौरान एक दिव्यांग महिला मतदाता कथित तौर पर वोट नहीं डाल सकीं। आरोप है कि उनकी देखभाल करने वाली मां को पोलिंग बूथ के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने दावा किया कि अधिकारियों ने सहायता के साथ मतदान की अनुमति नहीं दी। इस घटना के बाद चुनाव प्रक्रिया में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा और नियमों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
May 02, 2026, 3:15 PM IST

डायमंड हार्बर में दोपहर 1 बजे तक 54.6% मतदान

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में रिपोलिंग के दौरान दोपहर 1 बजे तक लगभग 54.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों से ही बूथों पर मतदाताओं की अच्छी मौजूदगी देखने को मिली। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं, जिससे साफ है कि लोग दोबारा मतदान में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।
May 02, 2026, 1:36 PM IST

फाल्टा इलाके में विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा के बीच बढ़ा चुनावी तनाव

दक्षिण 24 परगना के फाल्टा इलाके में स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं की ओर से उन्हें धमकाया जा रहा है। स्थिति को देखते हुए इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए CRPF का बख्तरबंद वाहन भी मौके पर तैनात किया गया। चुनावी माहौल के बीच क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
May 02, 2026, 1:33 PM IST

EVM स्ट्रॉन्ग रूम सुरक्षा पर TMC ने फिर उठाए सवाल, CCTV व्यवस्था को लेकर नाराजगी

तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता और श्यामपुकुर सीट की उम्मीदवार Shashi Panja ने कोलकाता के Netaji Indoor Stadium स्थित EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को नियमों की जानकारी नहीं थी और उम्मीदवारों को प्रवेश देने में भ्रम की स्थिति रही। पांजा ने यह भी दावा किया कि उत्तर कोलकाता की कई सीटों के पोस्टल बैलेट ट्रंक ऐसे कमरे में रखे गए, जहां CCTV कैमरे मौजूद नहीं थे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की।
May 02, 2026, 12:43 PM IST

रिपोलिंग वाले बूथों पर बढ़ा मतदान प्रतिशत, सुबह 11 बजे तक करीब 37% वोटिंग

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में रिपोलिंग के दौरान सुबह 11 बजे तक मतदान की रफ्तार तेज रही। मगरहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग जारी है। अब तक दोनों सीटों पर मिलाकर करीब 37 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मगरहाट पश्चिम में लगभग 38.2 प्रतिशत और डायमंड हार्बर में करीब 35.92 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की गई, जिससे मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी नजर आई।
May 02, 2026, 12:29 PM IST

साकेत गोखले ने उठाए सवाल, EVM काउंटिंग टाइमलाइन पर घिरा चुनाव आयोग

तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद Saket Gokhale ने वोटों की गिनती में देरी को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल EVM होने के बावजूद मतगणना शुरू करने में कई दिन क्यों लगाए जा रहे हैं। गोखले ने आरोप लगाया कि देरी से एग्जिट पोल और बाजार पर असर पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि पिछली लोकसभा चुनाव के दौरान निवेशकों को भारी नुकसान हुआ था और इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है।
May 02, 2026, 11:10 AM IST

TMC को सुप्रीम कोर्ट से झटका,SC ने कहा- काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ नहीं

पश्चिम बंगाल चुनाव की मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि काउंटिंग में केंद्रीय कर्मचारियों की नियुक्ति नियमों के खिलाफ नहीं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने ने चुनाव आयोग की उस व्यवस्था को बरकरार रखा,जिसमें हर काउंटिंग टेबल पर केंद्रीय कर्मचारी के साथ कम से कम एक राज्य सरकार के अधिकारी की मौजूदगी अनिवार्य होगी। अदालत ने Election Commission of India के 13 अप्रैल के सर्कुलर को लागू करने की बात दर्ज करते हुए TMC की याचिका का निपटारा कर दिया
May 02, 2026, 10:38 AM IST

रिपोलिंग पर BJP उम्मीदवार का दावा, मगरहाट पश्चिम में जीत को लेकर जताया भरोसा

दक्षिण 24 परगना के मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में रिपोलिंग के बीच BJP उम्मीदवार Goursundar Ghosh ने चुनाव आयोग की कार्रवाई को उचित बताया। उन्होंने कहा कि बूथ जाम और EVM से जुड़ी शिकायतों के बाद दोबारा मतदान कराया जा रहा है। कुछ बूथों पर मशीनों के साथ छेड़छाड़ जैसी बातें सामने आईं। घोश ने दावा किया कि रिपोलिंग शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और लंबी कतारें लोगों के उत्साह को दिखाती हैं। उन्होंने राज्य में BJP सरकार बनने और अपनी जीत का भरोसा जताया।
May 02, 2026, 10:37 AM IST

डायमंड हार्बर में EVM खराब होने से मतदान प्रभावित, एक घंटे तक रुकी प्रक्रिया

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में रिपोलिंग के दौरान शनिवार सुबह एक मतदान केंद्र पर तकनीकी समस्या के कारण वोटिंग कुछ समय के लिए ठप हो गई। EVM में आई खराबी की वजह से करीब एक घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। सुबह 7 बजे से शुरू हुई रिपोलिंग के बीच मशीन बंद होने से बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। इंतजार से परेशान कुछ वोटर्स ने अधिकारियों से जल्द व्यवस्था बहाल करने की मांग की। एक मतदाता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर मतदान नहीं हो पा रहा, तो लोगों को बेवजह इंतजार कराने के बजाय बूथ बंद कर देना चाहिए।
May 02, 2026, 10:32 AM IST

सुबह 9 बजे तक दोनों सीटों पर 16% के आसपास मतदान, रिपोलिंग में दिखा वोटर्स का उत्साह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की रिपोलिंग के दौरान सुबह 9 बजे तक दक्षिण 24 परगना की दोनों विधानसभा सीटों पर अच्छी वोटिंग दर्ज की गई। डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक लगभग 15.83 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। वहीं मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में इसी समय तक करीब 16.68 प्रतिशत वोटिंग दर्ज हुई। शुरुआती घंटों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे रिपोलिंग को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।
May 02, 2026, 9:21 AM IST

मतगणना सुपरवाइजर विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, TMC की याचिका पर नजर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। शीर्ष अदालत ने इस मामले के लिए विशेष पीठ गठित की है। TMC ने Calcutta High Court के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें मतगणना के लिए केवल केंद्र सरकार और सार्वजनिक उपक्रम (Public Sector Undertaking) कर्मचारियों को सुपरवाइजर नियुक्त करने की अनुमति दी गई थी। मामले की सुनवाई जस्टिस PS Narasimha और जस्टिस Joymalya Bagchi की बेंच करेगी। बंगाल चुनाव की मतगणना 4 मई को होनी है
May 02, 2026, 8:56 AM IST

रिपोलिंग पर TMC का हमला, CCTV गड़बड़ी और BJP की रणनीति पर उठाए सवाल

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रिपोलिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। TMC नेता Shashi Panja ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV निगरानी में रुकावट पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे EVM और VVPAT की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो सकते हैं। कोलकाता, जलपाईगुड़ी और जंगीपुर समेत कई जगहों पर निगरानी में कथित गड़बड़ी की बात कही गई। शशि पांजा ने आरोप लगाया कि BJP ने चुनाव के दौरान तनाव पैदा कर बड़े पैमाने पर रिपोलिंग कराने की रणनीति अपनाई, लेकिन TMC ने उकसावे में आने से बचाव किया।
May 02, 2026, 8:55 AM IST

मगरहाट पश्चिम में दो बूथों पर जारी रिपोलिंग, चुनावी मुकाबला बना दिलचस्प

दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नाजरा स्थित पोलिंग स्टेशन नंबर 126 और 127 पर दोबारा मतदान जारी है। रिपोलिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है और मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है, जहां Shamim Ahmed, Goursundar Ghosh और Abdul Majid Halder के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।
May 02, 2026, 8:05 AM IST

रिपोलिंग के दौरान दिखी सुरक्षा बल की मदद

दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में रिपोलिंग के दौरान बूथ नंबर 117 “बगदा जूनियर हाई स्कूल” पर मानवीय तस्वीर देखने को मिली। चलने में दिक्कत झेल रहे एक मतदाता को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के जवान ने सहारा देकर मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद की। रिपोलिंग के बीच सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा का भी ध्यान रखा जा रहा है।
May 02, 2026, 7:14 AM IST

रिपोलिंग के बीच बूथों पर दिखी वोटर्स की लंबी कतार

दक्षिण 24 परगना जिले के मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में “उत्तर यिर्पुर एफपी स्कूल” स्थित पोलिंग बूथ के बाहर सुबह से मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिली। वहीं, डायमंड हार्बर विधानसभा सीट के “हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल” में बूथ नंबर 194 के बाहर भी बड़ी संख्या में वोटर्स मतदान के लिए कतार में खड़े नजर आए। रिपोलिंग के दौरान दोनों क्षेत्रों में मतदान को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
May 02, 2026, 7:07 AM IST

दक्षिण 24 परगना की 15 सीटों पर रिपोलिंग शुरू, सुबह से मतदान जारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 बूथों पर आज दोबारा मतदान शुरू हो गया है। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथों और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के 4 बूथों पर रिपोलिंग कराई जा रही है। मतदान प्रक्रिया सुबह से शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
May 02, 2026, 7:06 AM IST

किन बूथों पर हो रही है रिपोलिंग? जानिए मगराहाट पश्चिम और डायमंड हार्बर की पूरी लिस्ट

मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के रिपोलिंग बूथ के तहत बूथ नंबर 46 – उत्तर ईयरपुर एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 2, बूथ नंबर 126 – नाजरा एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 1, बूथ नंबर 127 – नाजरा एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 2, बूथ नंबर 128 – देउला एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 1, बूथ नंबर 142 – घोला नोयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, रूम नंबर 2, बूथ नंबर 214 – एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 1, बूथ नंबर 215 – एकतारा मलाया एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 2, बूथ नंबर 216 – एकतारा मलाया धोरा एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 1, बूथ नंबर 230 – बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 1, बूथ नंबर 231 – बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 2 और बूथ नंबर 232 – बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 3 है। डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रिपोलिंग के तहत बूथ नंबर 117 – बगदा जूनियर हाई स्कूल, बूथ नंबर 179 – चंद्रा एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 2, बूथ नंबर 194 – हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूल और बूथ नंबर 243 – रॉयनगर एफ.पी. स्कूल, रूम नंबर 2 है।

List Of Booths Where Repolling: किन 15 बूथों पर हो रहे दोबारा वोटिंग

क्र.सं.जिलाविधानसभा क्षेत्र (AC)मतदान केंद्र संख्या और नामसमय
1दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम46 - उत्तर इयारपुर एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2सुबह 07:00 से शाम 06:00
2दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम126 - नाजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1सुबह 07:00 से शाम 06:00
3दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम127 - नाजरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2सुबह 07:00 से शाम 06:00
4दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम128 - देउला एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1सुबह 07:00 से शाम 06:00
5दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम142 - घोला नयापारा गर्ल्स हाई मदरसा, कमरा नंबर 2सुबह 07:00 से शाम 06:00
6दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम214 - एकतारा मलय एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1सुबह 07:00 से शाम 06:00
7दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम215 - एकतारा मलय एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2सुबह 07:00 से शाम 06:00
8दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम216 - एकतारा मलय धोरा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1सुबह 07:00 से शाम 06:00
9दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम230 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 1सुबह 07:00 से शाम 06:00
10दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम231 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2सुबह 07:00 से शाम 06:00
11दक्षिण 24 परगना142 - मगरहाट पश्चिम232 - बहिरपुया कुरकुरिया एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 3सुबह 07:00 से शाम 06:00
12दक्षिण 24 परगना143 - डायमंड हार्बर117 - बगदा जूनियर हाई स्कूलसुबह 07:00 से शाम 06:00
13दक्षिण 24 परगना143 - डायमंड हार्बर179 - चंदा एफ.पी. स्कूल, कमरा नंबर 2सुबह 07:00 से शाम 06:00
14दक्षिण 24 परगना143 - डायमंड हार्बर194 - हरिदेवपुर एफ.पी. स्कूलसुबह 07:00 से शाम 06:00
15दक्षिण 24 परगना143 - डायमंड हार्बर243 - रॉय नगर एफ.पी. स्कूल (कमरा नंबर 2)सुबह 07:00 से शाम 06:00

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+