यूपी: जलती चिता से निकाल 'युवती' को ले गई पुलिस, देखिए VIDEO

पुलिस को बताए बिना परिजन युवती की लाश का दाह-संस्कार कर रहे थे। जब यह सूचना मिली तो पुलिस ने श्मशान पहुंंचकर कार्रवाई की।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार को एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दिये बिना ही शव को श्मशान ले जाकर चिता को आग दे दी। मगर जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो वह तत्काल श्मशान पहुंच गई। पुलिस ने जल रही युवती की चिता बुझाकर शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

गांंव वालों ने किया पुलिस का विरोध

गांंव वालों ने किया पुलिस का विरोध

हलांकि पुलिस को गांव वालों के विरोध का सामना भी करना पड़ा मगर टीपी नगर थाना पुलिस ने साफ कह दिया कि बिना पोस्टमार्टम हुए चिता को आग नहीं दी जायेगी। दरअसल टीपी नगर थाना पुलिस को सूचना मिली कि मलियाना बस्ती में एक युवती की उसके परिवार वालों ने हत्या कर दी है और अपने आपको बचाने के लिए आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

चिता बुझाकर लाश ले गई पुलिस

चिता बुझाकर लाश ले गई पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस श्मशान पहुंची और चिता में जल रहे शव को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया। आपको बता दें कि मृतका मेरठ के कानोहर लाल डिग्री कॉलेज में बीएड की छात्रा थी। मृतका ने कुछ महीनों पहले दूसरे समुदाय के युवक से कोर्ट मैरिज की थी जिसका परिवार वालों ने विरोध किया था। कुछ समय तक दोनों साथ भी रहे फिर उसके बाद अलग हो गये थे।

देखिए इस मामले का वीडियो

आशंका जताई जा रही है कि उसी बात से नाराज होकर परिवार वालों ने युवती की हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। उधर परिवार वालों का कहना है कि युवती ने खुद फांसी लगा कर आत्महत्या की है। उसने ऐसा क्यों किया, उन्हें कुछ नहीं मालूम। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम हो रहा है और पुलिस रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा कि युवती ने आत्महत्या की है या फिर ये एक हत्या है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+