डायल 112 पर फर्जी सूचना दे स्विच ऑफ कर देता था फोन, गिरफ्त में आने के बाद शख्स ने बताई ये वजह

डायल 112 पर फर्जी सूचना दे स्विच ऑफ कर देता था फोन, गिरफ्त में आने के बाद शख्स ने बताई ये वजह

लखनऊ, 29 अप्रैल: इमरजेंसी पुलिस सर्विस 112 पर फर्जी सूचना देने वाले एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आया शख्स पिछले एक महीने से एक्सीडेंट में मौत, दो पक्षों में मारपीट जैसी फर्जी सूचनाएं डायल 112 पर देता था। सूचना देने के बाद शख्स अपना फोन स्विच ऑफ कर लेता था। अब पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर शांति भंग के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

Police caught Divya Prakash, who gave fake information on dial 112

आजतक की खबर के मुताबिक, पुलिस की गिरफ्त में आया शख्स का नाम दिव्य प्रकाश है। दिव्य प्रकाश ने 12वीं तक की पढ़ाई की है और चिनहट थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है। दिव्य प्रकाश ने पुलिस को फर्जी सूचना दी कि एक्सीडेंट से पांच लोगों की मौत हो गई है। उसके बाद तुरंत स्विच ऑफ कर लिया।

पुलिस ने नंबर को सर्विलांस की तर्ज पर ट्रैक करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एडीसीपी पूर्वी कासिम आब्दी के मुताबिक, दिव्य प्रकाश को पुलिस को परेशान करने में मजा आता था। पुलिस को खाली बैठा देख उसे गुस्सा आता था। इसके चलते ही फर्जी सूचना देने लगा। दिव्य प्रकाश पिछले एक महीने से फर्जी सूचना दे रहा था।

अब लखनऊ पुलिस ने बताया कि उन्होंने फर्जी सूचना देने वाले दिव्य प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया और शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है। वहीं, दिव्य के पिता की मानें तो उसकी इस उल्टी-सीधी हरकतों से पूरा परिवार परेशान रहता था। वह ऐसा क्यों करता था किसी को समझ में नहीं आता। कई बार समझाया जा चुका है, लेकिन मानता नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+