मुस्लिम इलाकों से तिरंगा यात्रा निकालने की धमकी देने वाला बजरंग दल का पदाधिकारी गिरफ्तार

कासगंज। आगरा पुलिस ने सोमवार को गोविंद पराशर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने एक वीडियो जारी करते हुए ये घोषणा की थी कि वह 15 अगस्त को मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से तिरंगा यात्रा निकालेगा और इसके लिए उसे 'किसी की अनुमति की भी आवश्यकता नहीं है।' सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले इस वीडियो का जारी करने वाला शख्स राष्ट्रीय बजरंग दल का पदाधिकारी है। इस शख्स ने प्रशासन को ये धमकी भी दी थी कि अगर उसे किसी भी प्रकार से रोकने के कोशिश की जाती है तो प्रशासन को बुरे परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

police arrested a bajrang dal member over remark on tiranga yatra

गैरतलब है कि इसी साल गणतंत्र दिवस पर कासगंज में निकली तिरंगा यात्रा के चलते काफी भीषण हिंसा हुई थी जिसमें एक लड़के की मौत हो गई थी साथ ही कई लोग घायल हुए थे। इसी हिसांत्मक घटनाक्रम के बाद से सचेत हुए प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी घटना दोहराने की साजिश रचने वाले इस युवक को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ हरिपर्वत, अभिषेक कुमार ने बताया कि पराशर को घारा 153 ए और 298 के तहत हिरासत में लिया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय बजरंग दल अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की ही संगठन है जिसके अध्यक्ष पहले प्रवीण तोगड़िया थे। मिली जानकारी के अनुसार परासर कथित तौर पर राष्ट्रीय बजरंग दल का विभाग अध्यक्ष है। साथ ही वह आगरा, अलीगढ़ और हाथरस जिले का प्रभारी भी है।

वीडियो में पराशर यह कहता हुआ सुना जा सकता है कि सभी तिरंगा यात्रा इस बार मुस्लिम बाहुल्य इलाकों से ही होकर गुजरेंगी। 'मैं प्रशासन को ये बता देना चाहता हूं कि वह पर्याप्त फोर्स तैयार कर लें, क्योंकि हम तिरंगा यात्रा के लिए प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं लेने वाले हैं। साथ ही अगर प्रशासन ने हमें रोकने को कोशिश की तो इसके अंजाम बुरे होंगे।' पराशर ने कहा- अगर मुस्लिमों को मोहर्रम में जुलूस निकालने के लिए किसी भी तरह की परमीशन की जरूरत नहीं होती तो हम क्यों तिरंगा यात्रा निकालने के लिए अनुमति लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+