UP में बोले पीएम- कालेधन का रास्ता बंद होना चाहिए या फिर भारत बंद?

उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर में पीएम मोदी ने परिवर्तन रैली के दौरान लोगों को संबोधित किया।

नई दिल्ली। आज यहां कुशीनगर में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। जो यह दिखाता है कि लोग हम पर विश्वास कर रहे हैं। हम तो सेवक हैं। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश स्थित कुशीनगर में परिवर्तन रैली के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, किसानों और वंचितों का कल्याण करने के लिए समर्पित है। पीएम ने कहा कि आपने मुझे इतना दिया है, मैं तो कर्ज चुकाने आया हूं।

NARENDRA MODI

पीएम ने कहा कि यूपी की जनता के मुझ पर जो विश्वास दिखाया है, उस पर मैं कभी आंच नहीं आने दूंगा।

तो मुश्किल नहीं झेलनी पड़ती

उन्होंने कहा कि अगर भारत में गांव, गरीब, किसान के जीवन में अगर बदलाव लाया गया होता तो हिन्दुस्तान को कभी मुश्किल झेलनी नहीं होती।

पीएम ने कहा कि जब हमारी सरकार आई तो गन्ना किसानों के 22,000 करोड़ रुपए बाकी थे। हमने कोशिश की कि किसानों को उनका पैसा समय पर दे दिया जाए। हमने बहुत हद तक बकाये की राशि खत्म कर दी है।

पीएम ने कहा कि गन्ने के किसान को मरने नहीं दिया, ये काम हमने कर के दिखाया। कहा कि गन्ने कि किसानों के बकाया 20,000 करोड़ में केंद्र ने ज्यादातर चुका दिया है।

किसानों की यूरिया समस्या पर पीएम ने कहा कि हड्डियां पिघल जाएं, ऐसी ठंड में किसान को यूरिया के लिए कतार में खड़े रहना पड़ता था और किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा।

कहा कि एक समय था किसान को यूरिया के लिए घंटो कतार में खड़ा रहना पड़ता था, लेकिन अब यूरिया के लिए किसान को लाइन में नहीं लगना पड़ता।

हमने कराया यूरिया का नीमकोटिंग

पीएम ने कहा कि यूरिया का नीमकोटिंग करने से किसानों को फायदा हुआ और हम इसका दुरुपयोग रोकने में सफल रहे।

पीएम मोदी ने स्वायल हेल्थ कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि इसकी मदद से धरती मां की सुरक्षा हो सकेगी। प्रधानमंत्री किसान बीमा फसल योजना के बारे में पीएम ने कहा कि इससे किसानों को लाभ हुआ।

नोट बंदी पर पीएम ने कहा कि बीते दिनों हमने 500 और 1,000 के नोट बंद कर भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णय लिया। पीएम ने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि देश को भ्रष्टाचार, कालेधन से मुक्त कराना चाहिए या नहीं?

मैं आभार व्यक्त करने आया हूं

पीएम ने कहा कि आज मैं देश का आभार व्यक्त करने आया हूं। पीएम मोदी ने कहा कि हक का पैसा सबको मिलना चाहिए लेकिन लूट का नहीं। मैंने देश से 50 दिन मांगे हैं।

कहा कि जो बड़े-बड़े हैं उनको बड़ी तकलीफ होगी, छोटे-छोटे लोगों को छोटी तकलीफ तो होगी ही।

वो भारत बंद की बात कर रहे हैं...

पीएम ने कहा कि जितनी आसानी से आप मोबाइल से फोटो और वाट्सएप भेज सकते हो, उतनी ही आसानी से आप मोबाइल को अपने बैंक की ब्रांच बना सकते हो।

पीएम ने 28 नवंबर को विपक्ष की ओर बुलाए गए भारत बंद पर कहा कि भ्रष्टाचार का रास्ता बंद होना चाहिए या भारत बंद?

पीएम ने कहा कि हम काले धन और भ्रष्टाचार को बंद करने की बात कर रहे हैं और वो भारत बंद करने की बात कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बिना पैसे कारोबार चलने की दिशाा में सारी दुनिया चल पड़ी है। हम पीछे रह गए, पर अब भारत पीछे नहीं रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+