खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत के दौरान बोले पीएम मोदी, पिछली सरकार को लेकर कही ये बात
खेलो इंडिया गेम्स की शुरुआत के दौरान पीएम मोदी ने एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने पिछली सरकार का रवैया दिखाया था।

पीएम नरेंद्र मोदी ने यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलीटों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे यूनिवर्सिटी गेम्स में देश भर के 208 विश्वविद्यालयों के लगभग 4900 खिलाड़ी हिस्सा लेने पहुंचे हैं। वहीं, पीएम मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले की बात कहकर पिछली सरकार पर हमला बोला है।
उत्तर प्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के एथलीटों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया। जिन खेलों से भारत की छवि में सुधार होता उन्हें घोटालेबाज बना दिया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आप सभी खिलाड़ियों को आने वाली प्रतिस्पर्धाओं के लिए भी बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। पिछले 9 सालों में भारत में खेलों का एक नया युग शुरू हुआ है। ये नया युग विश्व में भारत को एक खेल शक्ति बनाने का ही नहीं है ये खेलों के माध्यम से समाज के सशक्तिकरण का भी नया दौर है। हमारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में स्पोर्ट्स को एक विषय के रूप में पढ़ाया जाना प्रस्तावित है। स्पोर्ट्स अब पाठ्यक्रम का हिस्सा होने जा रहा है। देश की पहली राष्ट्रीय खेल यूनिवर्सिटी के निर्माण से इसे और मदद मिलेगी।
25 मई से तीन जून तक नोएडा , लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में कुल 21 स्पर्ध्दाओं का आयोजन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications