यूपी के भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी ने दिया बड़ा लक्ष्य
आगामी लोकसभा चुनाव के बीच यूपी में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने काम को काफी रफ्तार से आगे बढ़ाया है, लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास सरकार की योजनाएं पहुंच नहीं पाई हैं। पीएम आवास योजना की बात करें तो हो सकता है कि गांव में 25 घर हों, 20 को मिल गया हो, 5 का बाकी हो और उनका घर बन रहा हो, ऐसे ही बहुत से काम जो बाकी रह गए हैं, वो हम चुनाव के बाद पूरा करेंगे। हमने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं, इसे लोगों को बताना है।
हाथरस की एक कार्यकर्ता से बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि योगी जी ने ये काम तो बहुत अच्छा कर दिया है कि गुंडागर्दी को खत्म कर दिया है। हाथरस में सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बहुत सारी योजनाओं पर काम किया है। सड़क, चिकित्सा सहित लगभग हर क्षेत्र पर काम हुआ है। बूथ स्तर पर सरकार के कामकाज को बताने के लिए हर वर्कर को लोगों के पास जाना चाहिए। वोटिंग के दिन हमें यह सुनिश्चित करना है कि 10 बजे से पहले ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो जाए हमें यह सुनिश्चित करना है।

पीएम मोदी ने कहा कि लोगों में जब सरकार के कामकाज को लेकर विश्वास हो जाता है तो चुनाव नेता नहीं बल्कि जनता खुद आगे बढ़कर लड़ती है। इस बार जनता ने हर जगह यही संदेश दिया है फिर एक बार मोदी सरकार। इसके पीछे 10 साल सरकार द्वारा किए गए कार्य हैं। राम मंदिर का निर्माण हो गया है, राम लला विराजमान हो गया। आर्टिकल 370 खत्म हो गया। तीन तलाक के खिलाफ हमने मजबूत कानून बना दिया।
इससे जो मुक्ति मिली है उससे ना सिर्फ महिलाओं बल्कि घर के बुजुर्गों को भी राहत मिली है। बुजुर्ग हमसे कहते हैं कि बेटी शादी करके जाती थी तो चिंता रहती थी की तीन तलाक कहकर वापस ना भेज दे। इस कानून से हमारा पूरा परिवार सुरक्षित हो गया है। हर भाई को लगता है कि मेरी बहन अब वापस नहीं आएगी। हर बाप को लगता है कि मेरी बेटी वापस नहीं आएगी। हर मां को लगता है कि मेरी बेटी अब वापस नहीं आएगी। यह सुरक्षा का वातावरण बना है। रिकॉर्ड स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम हुआ है। कोरोना काल में कितना काम हुआ है। लोगों को वैक्सीन मिली, मुफ्त में राशन मिला, गरीब की भलाई के लिए यह काम हुआ है। आप तो जानते हैं कि नीयत सही होती है तो नतीजे भी सही आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications