यूपी 100 पर तैनात दरोगा की पिस्टल हुई चोरी , SP ने किया सस्पेंड
श्रावस्ती/ बहराइच। श्रावस्ती जिले में तैनात यूपी 100 पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां के मल्हीपुर थाना इलाके के हरवंशपुर गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर गाड़ी लगाकर दरोगा अपने सिपाही व चालक के साथ गहरी नींद में सो गए। तभी कोई शातिर चोर दरोगा की पिस्टल लेकर चंपत हो गया। दरोगा की नींद खुली तो उनके होश में उड़ गए। एसपी ने दरोगा, सिपाही व वाहन चालक को सस्पेंड कर दिया है। सीओ भिनगा को जांच की जिम्मेदारी दी है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।

प्राप्त समाचार के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र में तैनात यूपी 100 के इंचार्ज एचसीसीपी चंद्रभान यादव गश्त कर रहे थे। लेकिन देर रात चंद्रभान यादव ने चालक रमेश को हरवंशपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के समीप गाड़ी लगाने को कहा। यहाँ सिपाही भरत चंद्र, चालक रमेश और इंचार्ज चंद्रभान सो गए। चंद्रभान ने पिस्टल कमर से हटाकर सीट पर रख दिया था। मंगलवार भोर जब तीनों लोगों की नींद खुली तो पिस्टल गायब देख सभी के होश उड़ गए। थोड़ी देर तक पिस्टल की तलाश की गई, लेकिन जब हाथ कुछ नहीं आया तो अफसरों को सूचित किया गया। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है।
एसपी श्रावस्ती विजय कुमार ढुल ने कहा कि प्रथम दृष्टया इस बड़ी लापरवाही के लिए इंचार्ज चंद्रभान यादव, सियाही भरत चंद्र और चालक रमेश को सस्पेंड कर दिया है। कहा कि सीओ भिनगा डॉ जंग बहादुर यादव को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कठोर करवाई की जाएगी। ड्यूटी पर सो जाना और पिस्टल का गायब होना, गंभीर मामला है। ये कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications