हाईवे पर डिवाइडर से टकराने के बाद जलने लगा ट्रक, देखिए हादसे की तस्वीरें

इलाहाबाद। इलाहाबाद कानपुर हाईवे पर जूता-चप्पल लदी ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसा दोपहर में इलाहाबाद के सोरांव भावपुर गांव के सामने हुआ। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने बताया कि ट्रक कलकत्ता की ओर से आ रहा था और उसे कानपुर जाना था। लेकिन भावपुर स्थित इलाहाबाद प्रतापगढ़ बाई पास पर तेज रफ्तार ट्रक से चालक का नियंत्रण हट गया और ट्रक डिवाइडर से टकरा गया।

Photos of truck burning on highway in Allahabad

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक में आग लग गयी। जब तक सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचती आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी ट्रक जल गयी।

Photos of truck burning on highway in Allahabad

वहीं, ट्रक चालक और खलासी को पुलिस ने इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों को ट्रक में आग लगने से पहले ही बचा लिया गया और अस्पताल ले जाया गया ।

Photos of truck burning on highway in Allahabad

दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर आवागमन कुछ समय के लिए रोक दिया गया और थोड़ी देर में ही ट्रैफिक बढ़ने से ही जाम की स्थिति भी उत्पन्न होने लगी। हालांकि ट्रक में विकराल आग व विस्फोट होने के डर के चलते एहतियातन काफी समय के लिए यातायात रोके रखा गया।

Photos of truck burning on highway in Allahabad

इस दौरान तमाशबीनों की भारी भीड़ चारों तरफ मौजूद रही और हर कोई अपने कैमरे में इसकी तस्वीरें उतारता नजर आया। पुलिस बार-बार चेतावनी जारी करती रही और लोगों को वहां से हटाती रही लेकिन तमाशबीनों की भीड़ जलती ट्रक का नजारा देखने में जुटी रही।

Photos of truck burning on highway in Allahabad

बता दें कि इसी स्थान पर 3 साल पहले भी एक ट्रक इसी तरह आग से पूरी तरह जल गई थी । उस दुर्घटना में भी ट्रक चालक व खलासी की जान बच गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+