बुलंदशहर: कैश नहीं मिलने पर भारी बवाल, जान बचाने की गुहार लगाते रहे बैंक कर्मी

नोटबंदी के बाद हुई मौतों की खबर के बाद अब जगह-जगह से बवाल की खबरें आ रही हैं। कैश संकट से जूझ रहे लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है।

बुलंदशहर। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के मंत्री नोटबंदी के फायदे गिनाने में लगी है, वहीं कैश संकट से जूझ रही जनता गुस्से में हिंसक बवाल कर रही है। नोटबंदी के बाद लाइन में लगे लोगों की मौत की खबरों के बाद देश के कई हिस्सों से बवाल की खबरें लगातार आ रही हैं।

खासकर ग्रामीण इलाकों में लोग कैश के संकट से भारी परेशानी में हैं और गुस्से में हमलावर होकर वे बैंकों में तोड़फोड़ रहे हैं और कर्मचारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। ऐसा ही एक बवाल बुलंदशहर इलाके में हुआ, जिसकी तस्वीरें हम आपके लिए लेकर आए हैं।

attack on bank1

बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र इलाके में पलड़ा झाल में लोग कैश के लिए पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर गए तो वहां एक बोर्ड देखा जिसे पढ़कर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उस बोर्ड पर लिखा था, 'नो कैश'।

attack on bank2

बैंक में लोग कैश लेने पहुंचे और वहां नो कैश का बोर्ड देखकर बवाल काटने लगे। भीड़ बैंक पर टूट पड़ी। लोग पथराव करने लगे और तोड़फोड़ मचाने लगे। बैंक कर्मचारियों ने शटर बंद कर किसी तरह अपनी जान बचाकर अंदर दुबके रहे।

attack on bank3

लोगों ने बैंक के बाहर लगा एटीएम उखाड़ दिया। उसके बाद वे बैंक के मेन गेट पर पत्थर मारने लगे।

attack on bank4

लोगों ने बैंक के बाहर रखे कूलर को गिराकर तोड़ दिया। बवाल की सूचना जब पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया।

attack on bank5

पुलिस बैंक का शटर खुलवाकर अंदर गई तो बैंक कर्मचारियों ने उनसे जान बचाने की गुहार लगाई। इस बवाल के बारे में और जानकारी देते हुए ब्रांच मैनेजर विवेक शर्मा ने बताया कि स्टेट ब्रांच से पैसे नहीं मिलने की वजह से नो कैश का बोर्ड लगाया था। बैंक खुलते ही लोग पहुंचे और उनका गुस्सा भड़क गया।

attack on bank6

8 नवम्बर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 रूपए के नोट बंद करने का ऐलान किया था। इतने बड़े पैमाने पर नोटबंदी के बाद ग्रामीणों क्षेत्रों में नोटों की काफी कमी हो गई।

attack on bank7

बुलंदशहर जिले में बैंक और एटीएम की कतार में भीड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वहीं जिले को नए नोटों की अभी तक दो ही किश्त प्राप्त हो सकी है जो आम जनता के लिए भी काफी नही है।

attack on bank8
attack on bank9
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+