आज जब सुरक्षा की बात आती है तो लोगों को उत्तर प्रदेश याद आता है: योगी आदित्यनाथ

आगरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा बटेश्वर महादेव की पुण्यधरा जनपद आगरा के फतेहपुर सीकरी लोक सभा क्षेत्र में आज आयोजित 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में वहां के राष्ट्रवादी लोगों से संवाद का सुखद अवसर मिला।आगरा की जनता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरा कार्यकाल देने की ठान चुकी है।आभार आगरा वासियो!

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब सुरक्षा की बात आती है तो लोग उत्तर प्रदेश को याद करते हैं। आज जब इंफ्रास्ट्रक्चर की बात होती है उत्तर प्रदेश सामने आता है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतारने की बात आती है तो उत्तर प्रदेश सामने याद आता है। जब देश के अंदर इतनी बड़ी आबादी के लिए बुनियादी सुविधाओं को आपूर्ति के की बात आती है तो बिना भेदभाव के उत्तर प्रदेश सबसे आगे खड़ा नजर आता है।

cm yogi

यह चुनाव बहुत स्पष्ट रूप से हम सबको भारत को नए भारत और विकसित भारत के सपने को साकार करने की ओर लेकर जाता है जो पीएम मोदी ने अमृतकाल में हम सबके सामने रखा है। मोदी जी ने पिछले 10 वर्ष में करके दिखाया है वह जनता के सामने है। किसी ने सोचा था कि आगरा में मेट्रो चलेगी। सबसे तेजी से मेट्रो का काम कहीं हुआ है तो वह आगरा में हुआ है। समय से 9 महीने पहले मेट्रो का संचालन हो गया है। लोग थक चुके थे कि यहां एयरपोर्ट का निर्माण हो सकता है। आज यहां एयर कनेक्टिविटी शुरू कराई गई है। यहां पर गंगाजल की आपूर्ति हो पाएगी। एक सपना था, वो साकार हुआ है। आगरा भी स्वच्छता की रैंकिंग में अपनी जगह बनाएगा, यह भी साकार हुआ है। आगरा जहां अपनी नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है तो यूपी ने देश के भीतर कई प्रतिमान स्थापित किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+