'नीतीश, ममता या राहुल नहीं, इस महिला नेता को बनाएं PM Candidate', ओमप्रकाश राजभर ने सामने रखा नया नाम

Opposition Party Meeting In Patna: 2024 में लोकसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर अभी से राजनीतिक माहौल गरमाने लगा है। तो वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार 23 जून को तमात विपक्षी दलों के नेता एकजुट हो रहा हैं।

विपक्षी दलों की इस बैठक पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। ओम प्रकाश राजभर ने नीतीश, ममता या राहुल गांधी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री पद के लिए एक नया नाम सुझाया है।

omprakash-rajbhar

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए ओम प्रकाश राजभर ने विपक्षी दलों को बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) से बात करने की सलाह दी है। राजभर ने कहा कि सभी विपक्षी दल मायावती से मिले और उन्हें समझाएं। अगर वे नहीं मानती हैं तो उन्हें ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बना लें।

राजभर ने एएनआई से बातचीत करते हुए कहा, 'पहल तो अच्छी है, अब वहां जो बैठक में तय होता है जो रणनीति बनाई जाती है, उसमें और दूसरे विपक्षी दलों को जोड़ा जाए।' कहा कि इसमें दूसरे विपक्षी दल जैसे बहुजन समाज पार्टी, लोकदल, सुभासपा को भी साथ लेने की पहल होनी चाहिए। हम तो ये कहते हैं कि जितने भी दल आज वहां हैं वो सभी बीस के बीस दल मिलकर मायावती जी से इस बारे में बात करें।

देखें वीडियो...

राजभर ने कहा, सभी विपक्षी दल मिलकर मायावती जी बात करें और उन्हें बात समझाएं, अगर वो नहीं मानती हैं तो उन्हें को प्रधानमंत्री बना दें। सभी दल उन्हें कहें कि हम आपको ही प्रधानमंत्री बना देते हैं जब विपक्षी एकता की बात है तो उसमे कुर्सी की बात नहीं, एकता की बात आती है। जो नेता जैसे माने उसे वैसे मनाया जाए। दरअसल, राजभर शुरुआत से ही दलित प्रधानमंत्री बनाने का सुझाव देते आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि विपक्षी दल जब, जहां कहेंगे वो एक फोन पर वहां पहुंच जाएंगे।

पटना में हो रही है विपक्षी दलों की बैठक
बिहार की राजधानी पटना में आज यानी 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक हो रही है। इस बैठक में दिल्ली, पंजाब, महाराष्ट्र, तमिलनाड्डू, उत्तर प्रदेश, झारखंड आदि राज्यों से नेता पहुंच गए है। माना जा रहा कि इस बैठक में बीजेपी के विजय रथ को रोकने और लोकसभा चुनाव 2024 को लड़ने पर चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+