'कर्मों का फल इसी जीवन में मिलता है...', सपा से हुई रोली तिवारी की छुट्टी तो छलका पंखुड़ी पाठक का दर्द

सपा ने रोली तिवारी और ऋचा सिंह को निष्कासित कर दिया। जिस पर अब पंखुड़ी पाठक का बयान सामने आया है।

Samajwadi Party

रामचरितमानस को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। एक ओर स्वामी प्रसाद मौर्या लगातार इसको लेकर बयानबाजी कर रहे, तो दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के कई सवर्ण नेताओं ने उनका विरोध शुरू कर दिया। जिससे नाराज हाईकमान ने गुरुवार को रोली तिवारी और ऋचा सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसके बाद से विपक्षी दल सपा पर सवर्ण विरोधी होने का आरोप लगा रहे। वहीं दूसरी ओर सपा की पूर्व नेता पंखुड़ी पाठक का बयान भी इस मुद्दे पर सामने आया है। उन्होंने रोली तिवारी के निष्कासन पर लगातार 6 ट्वीट किए।

पंखुड़ी ने ट्विटर पर लिखा कि 2017 में सपा के चुनाव हारने के बाद मेरे ऊपर जातिवादी हमले शुरू हो गए थे। 2018 में मैंने इसी कारण से सामाजवादी पार्टी छोड़ी और बताया भी कि ये पार्टी ब्राह्मण और महिला विरोधी है। तब सपा के कई ' सवर्ण' नेताओं ने अपने बॉस के सामने नंबर बनाने के लिए मेरा विरोध किया या शांत रहे। मुझ पर जातिवादी और महिला विरोधी हमले करने वाली लंपटों की सेना में कुछ महिलाएं भी शामिल थीं, जो मेरे पार्टी से जाने को अपने लिए अवसर के रूप में देखती थीं। उसमें ये महिला (रोली) भी शामिल थीं, जिसे उस समय शायद अपने 'ब्राह्मण' होने का एहसास नहीं था और ये भी जातिवादी ट्रोलिंग करती थी।

पंखुड़ी ने आगे लिखा कि मेरे पार्टी छोड़ते ही सपा के ब्राह्मण और महिला विरोधी होने पर चर्चा होने लगी तो आनन-फानन में इस महिला को प्रवक्ता बना दिया गया। उसी की एक खबर इन्होंने तब शेयर करी थी जिसमें लिखा है कि 'पंखुड़ी पाठक का विरोध करने वाली रोली तिवारी को बड़ी जिम्मेदारी'। अन्य गालीबाज महिलाओं को भी सपा में पद दिए गए।

उनके मुताबिक सपा में कुछ 'सवर्ण' नेता हैं जिनकी विचारधारा सिर्फ अवसरवाद है। वो अपने समाज के लिए गाली सुनकर भी सत्ता के लोभ में सपा में बने रहते हैं जब कि सब जानते हैं कि सपा की राजनीति सिर्फ सवर्ण विरोध (और अब हिंदू धर्म विरोध) पर आधारित है जो कि एक बार फिर साबित हो चुका है। गुरुवार को पार्टी से निकाली गईं दो में से एक महिला भी इसी सवर्ण विरोधी राजनीति का हिस्सा थीं। प्रवक्ता पद से हटाए जाने के बाद वह चर्चा में आने के लिए 'ब्राह्मणों' की राजनीति करने लगी लेकिन इनका इतिहास देखेंगे तो सब स्पष्ट हो जाएगा। सपा में अन्य सवर्ण नेताओं का भी यही हश्र होना तय है।

'कर्मों का फल इसी जन्म में'
पंखुड़ी ने अंत में लिखा कि बहुत दिनों से लोग मुझे टैग कर रहे थे पर मैंने कुछ बोलना उचित नहीं समझा, लेकिन आज किसी ने यह स्क्रीनशॉट भेजा तो लगा कि लोगों को सच जानने का अधिकार है। एक बार पूरा पढ़िएगा और समझिएगा । अपने कर्मों का फल इसी जीवन में मिलता है। इससे ज्यादा इस विषय पर और कुछ नहीं कहूंगी।

Recommended Video

    'मेरी हत्या के लिए दी जा रही सुपारी', Swami Prasad Maurya ने BJP पर लगाए गंभीर आरोप

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+