Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pankaj Chaudhary Caste: किस जाति से हैं पंकज चौधरी? जो बनने जा रहे हैं UP BJP अध्यक्ष! पढ़ें राजनीतिक सफरनामा

UP BJP President Pankaj Chaudhary: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही अटकलें अब लगभग खत्म हो चुकी हैं। पार्टी के भरोसेमंद सूत्र लगातार यह संकेत दे रहे हैं कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम लगभग तय माना जा रहा है। ऐलान सिर्फ औपचारिकता भर बचा है। गोरखपुर से सटे महाराजगंज के इस 7 बार के सांसद को लेकर पार्टी संगठन और रणनीतिकारों के बीच जबरदस्त सहमति देखने को मिल रही है।

पंकज चौधरी 13 दिसंबर को बीजेपी के नए अध्यक्ष के लिए नामांकन कर दिया है। सिर्फ 1 नामांकन पत्र लिया गया है, इसका मतलब साफ है कि कोई और दावेदारी नहीं है और पंकज चौधरी ही अब यूपी भाजपा चीफ हैं। पंकज चौधरी पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के करीबी हैं। पार्टी के नियमों के मुताबिक 14 दिसंबर के दोपहर यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं पंकज चौधरी किस जाति से आते हैं और उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है।

UP BJP President Pankaj Chaudhary Caste

🟡 Pankaj Chaudhary Caste: पंकज चौधरी की किस जाति से हैं?

पंकज चौधरी कुर्मी जाति से आते हैं, जो पूर्वांचल के सबसे प्रभावशाली OBC समुदायों में से एक है। यूपी में बीजेपी का कोर नॉन-यादव OBC वोट बैंक इन्हीं समुदायों पर टिकता है, ऐसे में पार्टी अब इस सोशल इंजीनियरिंग को फिर से मजबूत करने की कोशिश में है।

2024 लोकसभा चुनाव में यूपी में सीटों में आई गिरावट के बाद बीजेपी की रणनीति साफ है, कुर्मी, लोधी और अन्य OBC समूहों को फिर से संगठन का केंद्र बनाया जाए।

यूपी बीजेपी में इससे पहले तीन बार कुर्मी समाज के नेता प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। विनय कटियार, स्वतंत्र देव सिंह और ओम प्रकाश सिंह। अगर पंकज चौधरी के नाम पर मुहर लगती है तो वे चौथे ऐसे नेता होंगे।

🟡 क्यों UP BJP का फोकस OBC पर इतना बढ़ गया है?

2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को यूपी में सिर्फ 33 सीटें मिलीं, जो 2019 की तुलना में बहुत कम थीं। विश्लेषण में सामने आया कि कुर्मी, लोधी और गैर-यादव OBC वोटों का बड़ा हिस्सा PDA रणनीति के तहत सपा की ओर गया।

2024 में 11 कुर्मी सांसद चुने गए तीन BJP से और 7 सपा से। बीजेपी नहीं चाहती कि कुर्मी वोटों में यह बिखराव जारी रहे। 2026 के निकाय चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव में OBC वोट बैंक का मजबूती से साथ होना बेहद जरूरी है। ऐसे में पंकज चौधरी का चेहरा भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से सबसे मुफीद माना जा रहा है।

UP BJP President Pankaj Chaudhary Caste

🟡 क्यों BJP के लिए पंकज चौधरी बन सकते हैं गेमचेंजर?

▶️ पूर्वांचल में मजबूत पकड़ - गोरखपुर, महाराजगंज और आसपास के जिलों में उनकी संगठनात्मक पकड़ जबरदस्त है।

▶️ कुर्मी समाज का बड़ा चेहरा - यूपी में OBC की राजनीतिक बिसात पर यह समाज निर्णायक भूमिका निभाता है।

▶️ पुराना संगठन अनुभव - पार्षद से लेकर सांसद और केंद्रीय मंत्री तक की यात्रा, यानी पार्टी का हर स्तर देखा है।

▶️ योगी बनाम संगठन बैलेंस - पूर्वांचल में योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रभाव मजबूत है, ऐसे में पंकज चौधरी संगठन का संतुलन बनाने के लिए आदर्श चेहरा माने जा रहे हैं।

🟡 PM मोदी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल हैं पंकज चौधरी

पंकज चौधरी की ताकत सिर्फ उनकी जातीय पकड़ तक सीमित नहीं है। पार्टी में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद करीबी नेता माना जाता है। इसका बड़ा उदाहरण 2023 का है, जब पीएम मोदी अपने गोरखपुर दौरे के दौरान अचानक उनके घर पहुंच गए थे। बीजेपी के भीतर यह घटना आज भी उनकी पॉलिटिकल क्लाउट का बड़ा प्रमाण मानी जाती है।

🟡 Pankaj Chaudhary Biography: कौन हैं पंकज चौधरी? पार्षद से डिप्टी मेयर और फिर 7 बार के सांसद बनने का सफर

🔹 पंकज चौधरी का जन्म 20 नवंबर 1964 को उत्तर प्रदेश में हुआ। उन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। पंकज चौधरी एक राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम भगवती प्रसाद चौधरी और माता का नाम उज्ज्वल चौधरी है। उनकी माता महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, जिससे उन्हें बचपन से ही राजनीति का माहौल मिला। पंकज चौधरी का परिवार जमींदार बैकग्राउंड से है। पिता भगवती प्रसाद चौधरी जमींदार थे। पंकज चौधरी के परिवार में उनकी पत्नी भाग्यश्री चौधरी और दो बच्चे हैं।

🔹 पंकज चौधरी की राजनीतिक यात्रा जमीन से शुरू हुई। 1989 में वे गोरखपुर नगर निगम के पार्षद चुने गए। एक साल बाद ही 1990 में गोरखपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर बन गए। इसी दौरान वह बीजेपी की वर्किंग कमेटी में शामिल हुए और संगठन में सक्रियता बढ़ाई।

UP BJP President Pankaj Chaudhary Caste

🔹 1991 में पहली बार पंकज चौधरी गोरखपुर से सटे महाराजगंज सीट से लोकसभा चुनाव जीते। इसके बाद 1996, 1998, 2004, 2014, 2019 और 2024 तक कुल 7 बार जनता ने उन्हें चुनकर संसद भेजा। महाराजगंज की राजनीति में उनकी पकड़ इतनी मजबूत है कि यहां उन्हें लगातार बड़ा नेता माना जाता रहा है।

🔹 पंकज चौधरी 2021 में मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री बनाए गए और 2024 में एक बार फिर इस जिम्मेदारी पर उनकी वापसी हुई। वित्त मंत्रालय जैसे अहम विभाग में लगातार मौका मिलना भी उनके बढ़ते कद का साफ संकेत है।

पंकज चौधरी पर मोहर बस बाकी, अध्यक्ष बनना लगभग तय

प्रदेश नेतृत्व को OBC कैनवास पर मजबूत करने, पूर्वांचल में भाजपा की जमीन को दुरुस्त करने और संगठन में नए चेहरे को आगे बढ़ाने तीनों दृष्टियों से पंकज चौधरी बीजेपी की पहली पसंद के रूप में उभर रहे हैं। ऐसे संकेत बार-बार मिल रहे हैं कि UP BJP के नए अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी के नाम की घोषणा अब सिर्फ समय की बात है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+