पद्मावत: बवाल कर रहे 250 लोगों पर मुकदमा, फोटो-वीडियो से पहचान कर पकड़ेगी पुलिस

सहारनपुर। पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को राजपूत समाज सहित विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस की ओर से 250 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट भी लगा है। नगर कोतवाली पुलिस वीडियो और फोटो के आधार पर चिन्हित कर कार्रवाई करने में लगी है।

padmavat protest police files FIR on 250 people

मालूम हो कि मंगलवार को राजपूत समाज के लोगों सहित विभिन्न हिंदू संगठनों ने गांधी पार्क पर जमा होने के बाद जुलूस निकाला था और कलेक्ट्रेट पर फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली का पुतला फूंकने का भी प्रयास किया था। इस दौरान जहां जहां से प्रदर्शनकारी गुजरे, वहां जाम लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया था। कलेक्ट्रेट पर पुतला छीनने को लेकर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से तीखी झड़प भी हुई थी। नौबत हाथापाई तक उतर आई थी। राजपूत समाज व विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन पर सिनेमा घर संचालकों को अंजाम भुगतने की भी धमकी दी थी।

padmavat protest police files FIR on 250 people

इसी दौरान घंटा घर पर भी प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा करते हुए जाम लगाया था। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस से झड़प के साथ ही सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मार्ग अवरुद्ध कर हंगामा करने व अराजकता की स्थिति पैदा करने का भी आरोप है। नगर कोतवाल राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 250 अज्ञात के खिलाफ घंटाघर पुलिस चौकी इंचार्ज तेजवीर सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रदर्शनकारियों पर 7 क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट भी लगाया गया है। वीडियो और फोटो के आधार पर चिन्हित कर पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है। पुलिस के इस कदम से प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+