अगले दो घंटों में आगरा समेत यूपी के 12 जिलों में भारी बारिश की आशंका, Orange Alert जारी

लखनऊ। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि अगले दो घंटे में यूपी के आगरा, मेरठ, मुरादाबाद, बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बहराइच, अंबेडकरनगर, संत कबीर नगर, आजमगढ़ , गोरखपुर बिजनौर और आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश की आशंका है। आईएमडी ने पहले ही कहा था कि यूपी के कई शहरों में आज और कल भारी बारिश का अनुमान है और इसी वजह से उसने यहां पर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया हुआ है।

अगले दो घंटों में यहां हो सकती है बारिश

अगले दो घंटों में यहां हो सकती है बारिश

तो वहीं आज दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश संभव है तो वहीं बिहार में स्थिति परेशानी भरी हो सकती है। बाढ़ की मार सह रहे बिहार के 17 जिलों में मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश की आशंका व्यक्त की है , जिसमें सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण, पश्चिम चंपारण, खगडिया और सारण जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

आंधी -बारिश की आशंका

आंधी -बारिश की आशंका

तो वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, हरिद्वार, टिहरी पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, कैथल, करनाल, हिसार, जींद, नरवाना, पानीपत, कुरुक्षेत्र, शामली के आसपास के क्षेत्रों में 20-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ आंधी -बारिश की आशंका व्यक्त की गई।

दक्षिण भारत भी परेशान

दक्षिण भारत भी परेशान

तो वहीं बारिश से दक्षिण भारत भी परेशान है, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश , तेलंगाना और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अलर्ट है, जबकि मध्य प्रदेश, ओडिशा के कुछ भागों में भी तेज बारिश के आसार हैं।

यहां हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है

अगले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल, सिक्कम, असम. मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में मानसून ज्यादा असर दिखा सकता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, गिलगित बालिस्तान, मुजफ्फराबाद, में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+