OP Rajbhar Stage Collapsed: सुहेलदेव बीजेपी की आयोजित जनसभा में टूटा मंच, बाल-बाल बचे ओमप्रकाश राजभर

Om Prakash Rajbhar News: सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंच उस समय टूट गया जब वह हुमायूंपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करने की तैयारी में थे। इस दौरान कई कार्यकर्ता घायल हो गए जबकि ओमप्रकाश राजभर बाल-बाल बच गए।

इस जनसभा का आयोजन सपा से सुभासपा में शामिल हुए सुनील राजवंशी ने आयोजित किया था। तख्त और मेजों से बने इस स्टेज पर भारी संख्या में कार्यकर्ता चढ़ गए।पीछे की तरफ कई कार्यकर्ताओं के खड़ा होने से यह मंच टूट गया। गिरने वालों को हल्की-फुल्की चोट आई।

om prakash

मंच टूटने और कार्यकर्ताओं के घायल होने के बाद भी ओमप्रकाश राजभर ने कार्यक्रम स्थगित नहीं किया और जनसभा को संबोधित किया। ओपी राजभर बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इंडिया गठबंधन ठगबंधन का मेल है। इसमें सभी पार्टियों अपने-अपने हित के लिए जुड़ी हैं ना कि सामाजिक हित के लिए। आने वाले कुछ ही दिनों में और भी तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

राजभर ने पूर्व में ही आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि ये दूसरे राज्यों में वहां की क्षेत्रीय पार्टियों को वोट नहीं दिलवा पाएंगी। इसलिए उन्होंने एनडीए के खिलाफ अकेले लड़ने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+